फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Electricity corporation officials reached Dattanagar, got electricity fixed

दत्तनगर पहुंचे विद्युत निगम के अधिकारी, ठीक कराई बिजली

Thu, 04 Aug 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Electricity corporation officials reached Dattanagar, got electricity fixed
दत्तनगर पहुंचे विद्युत निगम के अधिकारी, ठीक कराई बिजली
विज्ञापन

बागपत। दत्तनगर गांव के जंगल में बिजली की हाईटेंशन लाइन काफी नीचे से गुजर रही है। ग्रामीणों ने डीएम से लाइन ठीक कराने की मांग को लेकर ऊर्जा निगम के कर्मचारियों पर रुपये मांगने का आरोप लगाया था। बृहस्पतिवार को ऊर्जा निगम के एक्सईएन और एसडीओ गांव पहुंचे और लाइन का निरीक्षण कर समस्या का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया।

दत्तनगर निवासी किसान मलखान के खेतों से होकर बिजली की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। लाइन काफी ढीली होने के कारण नीचे लटक रही है। 20 दिन पहले तार की चपेट में आने से उसका भाई, भाई की पत्नी और भतीजी बुरी तरह से झुलस गए थे। बुधवार को मलखान ने डीएम से तार ठीक कराने की मांग की थी और बिजलीघर के एक अधिकारी पर तार ठीक करने के लिए सात हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया था। डीएम के आदेश पर बृहस्पतिवार को एक्सईएन अमर सिंह और एसडीओ नरेश कुमार गांव पहुंचे और खेतों से गुजर रही लाइन का निरीक्षण किया। उन्होंने खेत में दूसरा पोल लगवाकर लाइन को ठीक कराया और जर्जर लाइन को ठीक कराने के निर्देश दिए। उन्होंने करंट की चपेट में आने से घायल हुई किसान की भतीजी के इलाज का खर्च देने का भी आश्वान दिया। उन्होंने लाइन ठीक कराने के लिए रुपये मांगने वाले के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई का भी आश्वान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed