{"_id":"621a5d1448c73b1cae582897","slug":"electricity-and-water-off-also-struggling-to-eat-just-desire-to-return-home-baghpat-news-mrt5784782126","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली व पानी बंद, खाने के लिए भी जूझ रहे, बस वतन वापसी की इच्छा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली व पानी बंद, खाने के लिए भी जूझ रहे, बस वतन वापसी की इच्छा
विज्ञापन
यूक्रेन में रह रही अनुष्का ढाका के परिजनों से बात करते रालोद के राष्ट्रीय सचिव सुखबीर सिंह गठीना
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूक्रेन के कीव, खारकीव, ओडिसा क्षेत्राें में रहने वालों के लिए ज्यादा परेशानी
बंकरों और मेट्रो स्टेशन में रहना पड़ रहा, परिजनों ने सरकार से घर वापसी कराने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। रूस के हमले के बाद यूक्रेन के कई शहरों में हालात ज्यादा खराब होते जा रहे है। बिजली और पानी बंद होने से परेशानी बढ़ती जा रही है। इन शहरों में रहने वाले लोगों को खाने तक के लिए जूझना पड़ रहा है। बंकरों व मेट्रो स्टेशन में रहना पड़ रहा है। कीव, खारकीव, ओडिसा क्षेत्राें में रहने वाले बागपत के लोगों से परिजन लगातार बात कर रहे है। सिर्फ एक ही बात कह रहे है कि भारत सरकार तक उनकी बात पहुंचाकर जल्द से जल्द उन्हें वहां से निकलवाएं।
बड़ौत के गुराना रोड पर रहने वाली प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत रीता राणा का बेटा मानिक राणा यूक्रेन की राजधानी कीव में एमबीबीएस करने गया था। इस वक्त सबसे ज्यादा दहशत और परेशानी कीव में रहने वालों के लिए हो रही है। अधिकतर जगहों पर बिजली व पानी बंद हो गया है। रूस की सेना वहां लगातार हमला कर रही है। परिवार के लोग मानिक से लगातार बात कर रहे है और उसके जल्द से जल्द सकुशल लौटने की प्रार्थना कर रहे है। अग्रवाल मंडी टटीरी के रहने वाले श्रीपाल वर्मा का बेटा सागर वर्मा खारकीव में एमबीबीएस कर रहा है। वहां भी स्थिति काफी खराब है। जान बचाने के लिए लोगों को मेट्रो स्टेशन के नीचे बंकर में रहना पड़ रहा है। सुभानपुर के रहने वाले व्यवसायी अक्षत त्यागी ने बताया कि अधिकतर शहरों में स्टोर बंद हो गए है। खाने की चीजों की किल्लत होनी शुरू हो गई है। लोग किसी तरह इधर-उधर से खाने की चीजों का इंतजाम कर रहे है।
ओमबीर ढाका के घर पहुंचे रालोद नेता
रालोद के राष्ट्रीय सचिव सुखबीर सिंह गठीना व राममेहर हेवा शनिवार को ओमबीर ढाका के घर पहुंचे। यूक्रेन के ओडिसा में पढ़ने गई उनकी बेटी अनुष्का ढाका से बातचीत करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद परिवार से बेटी के बारे में जानकारी की। ओमबीर ढाका ने बताया कि यूक्रेन में स्थिति काफी खराब है। वह चाहते है कि किसी तरह उनकी बेटी वापस लौट आए।
विज्ञापन
यूक्रेन में रहने वाले आठ से ज्यादा की जानकारी मिली
यूक्रेन में रहने वाले बागपत के लोगों और छात्रों की जानकारी करने में प्रशासन लगा हुआ है। यह बताया जा रहा है कि अभी तक आठ से ज्यादा की जानकारी प्रशासन को मिली है, जिनकी सूचना सरकार को भेजी गई है। इसके अलावा भी जानकारी जुटाई जा रही है।