फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Electrician diesElectrician dies of electrocution while connecting inverter wires.ter wires.

Baghpat News: इन्वर्टर के तार लगा रहे इलेक्ट्रीशियन की करंट लगने से मौत

Sun, 14 Jun 2026 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Electrician diesElectrician dies of electrocution while connecting inverter wires.ter wires.
बागपत। शहर के कुम्हारान मोहल्ला स्थित मकान में बिजली की फिटिंग कर रहे इलेक्ट्रीशियन लोकेश कुमार की इन्वर्टर का तार लगाते समय करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

कुम्हारान मोहल्ला निवासी लोकेश कुमार पेशे से इलेक्ट्रीशियन थे। वह किराए पर कार भी चलाते थे। शुक्रवार शाम को लोकेश अपने घर में बिजली की फिटिंग का काम कर रहे थे। इन्वर्टर के तार लगाते समय उन्हें करंट लगा और वे जमीन पर गिर पड़े। परिवार के लोग उन्हें तुरंत अग्रवाल मंडी टटीरी के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां के चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ के हायर सेंटर रेफर कर दिया। शुक्रवार रात मेरठ के निजी अस्पताल में लोकेश कुमार ने दम तोड़ दिया। उनके परिवार में बेटी अवनी और दो बेटे धैर्य व शौर्य हैं। जांच अधिकारी बृजेश कुमार ने पुष्टि की है कि इलेक्ट्रीशियन की मौत करंट लगने से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed