फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Electric wire Fallen on tempo filled with gas cylinders

विद्युत तार गैस सिलेंडरों से भरे टेंपो पर गिरा

Thu, 10 Aug 2017 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा Updated Thu, 10 Aug 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर स्थित इंडेन गैस एजेंसी के मुख्य गेट के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन का तार गैस सिलेंडरों से भरे टैंपो के ऊपर तेज स्पार्किंग के साथ गिर गया। इससे वहां भगदड़ मच गई। कुछ लोगों ने प्रयास कर तार को हटाया। लोगों ने विद्युत निगम से एजेंसी के ऊपर से गुजर रहे तारों को हटाने की मांग की।  
विज्ञापन


दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित इंडेन गैस एजेंसी के मुख्य द्वार के ऊपर से उच्च क्षमता की विद्युत लाइन गुजर रही है। बुधवार को सुबह करीब दस बजे लाइन का तार तेज स्पार्किंग के साथ गैस सिलेंडर से भरे टैंपो के ऊपर गिर गया। टैंपो से गैस सिलेंडर उतार रहे कर्मचारियों एवं राहगीरों ने दौड़कर जान बचाई। 
विज्ञापन


एजेंसी संचालक शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा कई बार उच्च क्षमता की विद्युत लाइन के तार टूटकर गिर चुके हैं। हर बार वह विद्युत निगम के अधिकारियों के साथ ही जिलाधिकारी से गैस एजेंसी के ऊपर से गुजर रही लाइन को हटवाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन समस्या  का निदान नहीं हुई। यदि कोई भी अप्रिय घटना घटित होती है तो उसके लिए विद्युत निगम के अफसर जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed