फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Electoral equations will change with border expansion

बागपत में सीमा विस्तार से बढ़े 11 हजार वोटर बदलेंगे चुनावी समीकरण

Sun, 09 Oct 2022 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Electoral equations will change with border expansion
अमर उजाला अभियान
विज्ञापन

बागपत में 11 हजार वोटर बढ़े
बागपत शहर में 37 हजार वोटरों में करीब 22 हजार मुस्लिम
सिसाना में छह हजार वोट में सबसे ज्यादा करीब तीन हजार ठाकुर
पाली गांव के 2400 वोटरों में 1500 ठाकुर, नयागांव हमीदाबाद में 2700 वोटरों में सबसे ज्यादा 900 कश्यप
फोटो 11
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। नगर पालिका का सीमा विस्तार होने से बढ़े 11 हजार वोटर चुनावी समीकरण बदलने के लिए तैयार हैं। इसलिए बागपत शहर के वोटरों के सहारे गणित बनाने वाले प्रत्याशियों को गांवों के वोटरों पर ज्यादा ध्यान देना होगा। इस बार किसी धर्म व जाति विशेष के वोटरों को लुभाकर चुनावी नैया पार नहीं लगाई जा सकती है।
पालिका का सीमा विस्तार कर सिसाना, पाली, नयागांव हमीदाबाद को शामिल किया गया है। सीमा विस्तार से पहले बागपत पालिका क्षेत्र में 37 हजार 100 वोटर थे। वहीं, अब वोटर बढ़कर 48 हजार तक पहुंच रहे हैं। बागपत शहर के 37 हजार वोटरों में करीब 22 हजार मुस्लिम तो अन्य में राजपूत, ब्राह्मण, कश्यप, वैश्य, दलित आदि जातियों के वोटर शामिल हैं। सीमा विस्तार के बाद शामिल हुए सिसाना में सबसे ज्यादा छह हजार वोटर हैं। इनमें सबसे ज्यादा करीब तीन हजार ठाकुर हैं। इस तरह पाली गांव के 2400 वोटरों में 1500 ठाकुर तो नयागांव हमीदाबाद में 2700 वोटरों में सबसे ज्यादा 900 कश्यप वोटर हैं। ऐसे में यह 11 हजार वोटर पालिका की राजनीति का समीकरण बदल रहे हैं।
विज्ञापन

-बागपत में 37 हजार 100 वोटर हैं। इनमें मुस्लिम करीब 22 हजार हैं। ठाकुर साढ़े चार हजार, ब्राह्मण साढ़े तीन हजार और अन्य में कश्यप, हरिजन, वाल्मीकि, गुर्जर, जाट आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सिसाना गांव में 6000 वोटर हैं। इनमें सबसे ज्यादा राजपूत साढ़े तीन हजार वोटर हैं। अन्य हरिजन, ब्राह्मण, वाल्मीकि, कश्यप, मुस्लिम आदि हैं।
-नयागांव हमीदाबाद में 2700 वोट हैं। इनमें मिल के 200 ऐसे कर्मचारी हैं जो यहां से जा चुके हैं। यहां सबसे ज्यादा कश्यप 900, जाट 250, ब्राह्मण 150, हरिजन 120, रवा राजपूत 180, पूर्वांचल के वोटर 400, मुस्लिम 280 हैं।
-पाली गांव में 2400 वोट हैं। जिनमें सबसे ज्यादा डेढ़ हजार राजपूत हैं। इनके अतिरिक्त मुस्लिम 400, हरिजन 350 आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed