फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Election marks will remind you of rural environment

ग्रामीण परिवेश की याद दिलाएंगे चुनाव चिह्न

Thu, 01 Apr 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Election marks will remind you of rural environment
बड़ौत। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आवंटित किए जाने वाले चुनाव निशान ग्रामीण परिवेश की याद दिलाएंगे। घरों में जिन संसाधनों का प्रचलन कम हो गया हैं, उनसे में भी युवा पीढ़ी को रूबरू होने का अवसर प्राप्त होगा। इस बार अनाज की कुटाई करने वाली ओखली, बच्चों के खेल गिल्ली डंडा, रेडियो, टेलीफोन आदि चुनाव निशान शामिल हैं।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव की सरगर्मी के बीच चुनाव आयोग ने 164 चुनाव चिह्न आवंटित किए हैं। प्रधानी चुनाव के चुनाव चिह्न का उपयोग जिला पंचायत में नहीं किया जाएगा। इस बार के पंचायत चुनाव के लिए सबसे ज्यादा 57 चुनाव चिह्न प्रधानी के लिए दिए गए हैं। इसमें गले का हार, घंटी, चारपाई, कार, गदा, त्रिशूल, दरवाजा, चूड़ियां आदि हैं। इसी तरह से जिला पंचायत के लिए 53 चिह्न आवंटित किए गए हैं। इसमें मछली, रेडियो, थरमस, स्कूटर, सैनिक, टेलीविजन, लाउडस्पीकर, पिस्टल और टेलीफोन हैं। इसी तरह से क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए गुल्ली-डंडा, तलवार, नारियल, पतंग, प्रेस, टेबिल फैन, चिड़िया का घोंसला, गेंद और हाकी, स्लेट और शहनाई समेत 36 चिह्न आवंटित किए गए हैं। ग्राम पंचायत सदस्य के लिए ओखली, फरसा, केला, घड़ा, डमरू, शंख और नल समेत 18 चिह्न दिए गए हैं।
विज्ञापन

164 चिंह पर आयोग ने लगाई मोहर
बड़ौत। उप सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम बड़ौत दुर्गेश मिश्र ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 164 चुनाव चिन्ह जारी किया है। ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत के प्रत्याशी को अलग-अलग चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed