{"_id":"606759e18ebc3ecbb54f7b18","slug":"election-commission-will-monitor-through-app-baraut-news-mrt532596635","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव आयोग करेगा एप के जरिए मॉनीटरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव आयोग करेगा एप के जरिए मॉनीटरिंग
विज्ञापन
चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर राज्य चुनाव आयोग ने शुरू की पहली बार यह सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। राज्य निर्वाचन आयोग इस बार मोबाइल एप के माध्यम से मतदान प्रक्रिया की मॉनीटरिंग करेगा। आरओ व एआरओ इस एप के जरिए नामांकन से लेकर पूरी प्रक्रिया को तत्काल अपडेट करेंगे। आयोग ने इस बार यह सुविधा पहली बार शुरू की है।
चुनाव आयोग ने निर्वाचन प्रक्रिया को पूरी तरह से हाइटेक कर दिया है। अब हर उच्चाधिकारी अपने आईडी पासवर्ड के जरिए चुनाव प्रक्रिया की अपडेट ले सकेगा। नामांकन से लेकर चुनाव चिह्न और मतदान की प्रक्रिया तक की पूरी अपडेट आरओ और एआरओ के माध्यम से मोबाइल एप पर अपलोड की जाएगी। उप निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम दुर्गेश मिश्र ने बताया कि सभी आरओ, एआरओ को मोबाइल के जरिए डाटा भेजने आदि का प्रशिक्षण दिया गया है। इस बार मोबाइल एप का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके जरिए तत्काल सूचनाएं अपडेट की जाएगी।
ये हैं खास बातें
1- नामांकन की हर डिटेल मोबाइल एप के जरिए पहुंचेगी राज्य निर्वाचन आयोग तक
2- आरओ, एआरओ को मिलेगा मोबाइल एप संचालन के लिए आईडी पासवर्ड
3- ग्राम पंचायत नामांकन, नाम वापसी आदि की सीधी जानकारी पहुंचेगी आयोग को