{"_id":"5e3ef51f8ebc3ee5e502aa07","slug":"elderly-funeral-stopped-in-sankalputhi-tension-baghpat-news-mrt467962481","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांकलपुट्ठी में बुजुर्ग का अंतिम संस्कार से रोका, तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांकलपुट्ठी में बुजुर्ग का अंतिम संस्कार से रोका, तनाव
विज्ञापन
चांदीनगर क्षेत्र के सांकलपुटठी गांव में दाहसंस्कार को लेकर हुए विवाद में पहुंचे लोगो को समझाते ?
- फोटो : BAGHPAT
सांकलपुट्ठी में रोका बुजुर्ग का अंतिम संस्कार, तनाव
चांदीनगर (बागपत)। सांकलपुट्ठी गांव में शनिवार को बुजुर्ग का अंतिम संस्कार करने से मना करने पर विवाद हो गया। मृतक के परिजनों ने सड़क जाम करने की चेतावनी दी। इसकी सूचना पर एसडीएम, तहसीलदार और सीओ मौके पर पहुंचे और मामले सुलझाया। जांच में अभिलेखों में 12 बीघा एलएमसी की जमीन पर कब्जा मिला। इस पर अधिकारियों ने कब्जा हटवाने का आश्वास दिया। साथ ही उसी जगह पर बुजुर्ग का अंतिम संस्कार संपन्न कराया।
सांकलपुट्टी गांव में रामस्वरूप (80) का स्वर्गवास हो गया। परिजनों ने उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू की। आरोप है कि जिस जगह पर संस्कार किए जाते हैं, उसे कुछ लोगों ने निजी बताकर संस्कार करने देने से मना कर दिया। परिजनों में शोक के साथ आक्रोश फैल गया। उन्होंने अधिकारियों को घटना की सूचना दी। साथ ही चेतावनी दी कि मौजूदा जगह पर अंतिम संस्कार नहीं होने दिया गया तो मेरठ बागपत मार्ग पर जाम लगाएंगे। एसडीएम रामनयन सिंह, सीओ दिलीप सिंह, तहसीलदार प्रसून कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया की गांव में कोई श्मशान की जमीन नहीं है। यह जमीन एलएमसी की है, जिस पर अंतिम संस्कार करने आए हैं। तहसीलदार ने लेखपाल को खसरा देखने की बात कही तो पता चला कि लगभग 12 बीघा जमीन एलएमसी की है, जिसमें तीन बीघा खाली है और नौ बीघा पर अवैध कब्जा कर फसल उगाई गई है।
अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को अंतिम संस्कार के आदेश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि अवैध कब्जा करने वालों को चेतावनी दी कि जल्द ही अपनी फसलों को काट ले अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जल्द ही जमीन कब्जा मुक्त कर कराकर श्मशान घाट का निर्माण कराया जाएगा। श्रीपाल, रामबीर, भगवान दास, तेजबीर, सुंदर, रामकिशन, भीम, सुंदर लाल, जगदीश, विजयपाल, सोराज, सतीश, गुड्डू, अमीचंद, लीलू तेजपाल, सुभाष, ने कब्जा मुक्त कराने की मांग की।