फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Elderly death under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थिति में अधेड़ की मौत

Mon, 20 Apr 2020 10:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Elderly death under suspicious circumstances
मवी कलां गांव में सांड़ की टक्कर से घायल अधेड़ ने दम तोड़ा
विज्ञापन

अमीनगर सराय। चिरचिटा गांव के एक अधेड़ व्यक्ति का शव सोमवार को गेहूं के खेत में पड़ा मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दूसरी तरफ क्षेत्र के मवी कलां गांव में सांड़ की टक्कर से घायल अधेड़ मजदूर ने दम तोड़ दिया।
थाना प्रभारी सिंघावली अहीर शिव प्रकाश ने बताया कि चिरचिटा गांव का कृष्ण (45) पुत्र राम सेवक रविवार की रात में करीब नौ बजे अपने घर से बीड़ी लेने के लिए निकला। पूरी रात घर नहीं पहुंचने पर परिजनों को कृष्ण की चिंता हुई। सोमवार को सुबह के समय गांव के ही सोनू पुत्र ध्यान सिंह गुर्जर की ट्यूबवेल के पास गेहूं के खेते में कृष्ण का शव मिला। इसकी सूचना मिलते ही कृष्ण के घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्राम प्रधान मलखान सिंह ने कहा पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बड़ावद का धर्मपाल मवी कला गांव में ईट भट्ठे पर ईंट पथाई का कार्य करता था। रविवार की रात में उसे सांड़ ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। परिजनों ने धर्मपाल को बालैनी के एक अस्पताल में भर्ती कराया, वहां सोमवार को उसने दम तोड़ दिया। इस हादसे से मजदूर के घर में कोहराम मच गया।
सड़क दुर्घटना में दो घायल
फोटो संख्या - 8
चांदीनगर। लुधियाना पंजाब के इंदरदीप सोमवार को अपनी ससुराल बरेली जा रहे थे। उनकी कार रटौल अंडर पास के पास साइड में खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। इससे कार में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को गाजियाबाद के हॉस्पिटल में भर्ती कराया। दूसरी तरफ खामपुर का मोनू बागपत से बड़ौत की ओर जा रहा था। नगर में पेट्रोल पंप के सामने बड़ौत की ओर से आ रही कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी और युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को इलाज के लिए बागपत सीएचसी में भर्ती कराया।

तीन वांछित गिरफ्तार
अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर पुलिस ने गोवध अधिनियम में वांछित चल रहे रिजवान पुत्र गाजू निवासी गौसपुर, जाबिर पुत्र इस्लाम और गुलाब पुत्र गुलजार निवासी ग्राम डौला को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed