फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Efficiency award to Ramala Mill for crushing more than capacity

क्षमता से अधिक पेराई करने पर रमाला मिल को दक्षता पुरस्कार

Tue, 16 Nov 2021 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Efficiency award to Ramala Mill for crushing more than capacity
र ाला मिल के पदाधिकारी दक्षता पुरस्कार लेते हुए - फोटो : BAGHPAT
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रमाला। सहकारी चीनी मिल रमाला को क्षमता से अधिक पेराई करने पर पेराई सत्र 2019-20 व 2020-2021 के लिए राष्ट्रीय दक्षता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मंगलवार को हौज खास दिल्ली में आयोजित सेमिनार में चीफ डायरेक्टर व राष्ट्रीय सहकारी शक्कर कारखाना लिमिटेड दिल्ली के एमडी प्रकाश नाईक नेवरे ने मिल को पुरस्कार प्रदान किया।

सहकारी चीनी मिल रमाला के मुख्य गन्ना अधिकारी अजय यादव ने बताया कि चीफ डायरेक्टर के नेतृत्व में बनी एक्सपर्ट की अवार्ड सेलेक्शन कमेटी ने सहकारी चीनी मिल रमाला को क्षमता से अधिक पेराई करने राष्ट्रीय दक्षता पुरस्कार 2019-2020 व 2020-2021 के लिए चयनित किया था।। मंगलवार को हौज खास दिल्ली में आयोजित हुए राष्ट्रीय सेमिनार में मिल प्रशासन को पुरस्कार प्रदान किया गया। दक्षता पुरस्कार मिलने पर मिल प्रशासन, कर्मचारियों ओर संचालक मंडल के साथ-साथ किसानों में खुशी की लहर है। मिल के प्रधान प्रबंधक डॉक्टर आरबी राम ने बताया कि पुरस्कार 26 मार्च में वडोदरा गुजरात में दिया जाना था, लेकिन कोविड संक्रमण के कारण पुरस्कार वितरण नहीं हो पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed