फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat News: Educate daughters and give rites: Dr. Satyapal Singh

भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह ने खोला कानून व्यवस्था का सच, बोले- हाथ में तमंचे लेकर घूम रहे बच्चे और...

Mon, 25 Jan 2021 07:35 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 25 Jan 2021 07:35 PM IST
विज्ञापन
Baghpat News: Educate daughters and give rites: Dr. Satyapal Singh
सांसद सत्यपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला

बागपत में सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि किसानों का हित सरकार की प्राथमिकता में शामिल हैं। प्रदेश का विकास किसान, युवाओं, महिलाओं और बेटियों की सहभागिता के बिना संभव नहीं है। अभिभावकों से आह्वान किया कि बेटियों को अच्छे संस्कार दें। सांसद ने जनपद की कानून व्यवस्था को लेकर सच्चाई बताई। उन्होंने कहा कि यहां बच्चे पढ़ लिखकर भी हाथों में तमंचे लेकर घूम रहे हैं। उन्होंने कहा ऐसे में हम व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा नहीं दिला सकते।

विज्ञापन


कलक्ट्रेट के लोकमंच पर यूपी दिवस के मौके पर आयोजित समारोह का उद्घाटन सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह, डीएम राजकमल यादव, छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला, बड़ौत विधायक केपी मलिक ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। सांसद ने कहा कि यूपी देश का अग्रणी राज्य हैं। इसके विकास में प्रत्येक वर्ग की भूमिका है। भाजपा सरकार की नीतियों से उत्तर प्रदेश नंबर वन राज्य बन गया है। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि बेटियों को अवश्य पढ़ाएं और अच्छे संस्कार दें। उन्होंने कहा जो भी कार्य करों सकारात्मक सोच के साथ करों, सफलता अवश्य मिलेगी। डीएम राजकमल यादव ने कहा कि प्रत्येक विभाग के अधिकारी शासन की योजनाओं को धरातल पर क्रियान्वित करें। आम आदमी तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचना चाहिए। विधायक सहेंद्र सिंह रमाला और विधायक केपी मलिक ने कहा कि उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश के रूप विकसित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान करें।
विज्ञापन


राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बागपत की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ थीम पर आधारित रंगोली भी सजाई गई। एडीएम अमित कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि ठाकुर प्रदीप सिंह, एआर कोआपरेटिव देवेंद्र सिंह, सीएमओ डॉ. आरके टंडन, डिप्टी सीएमओ डॉ. यशवीर सिंह, जिला विकास अधिकारी हूबलाल, उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार, जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार दिनेश उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लाभार्थी जेवेंद्र, मंजू, चांदनी, कश्मीरी शाइस्ता को चाबी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: किसान ट्रैक्टर मार्च: काफिले के साथ रवाना हुए चौधरी नरेश टिकैत, ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर रोके वाहन, लगा भीषण जाम

डॉ. यशवीर सिंह और डॉ. विभाष राजपूत को किया सम्मानित
यूपी दिवस के मौके पर जनकल्याणकारी और महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से विभागीय अधिकारियों ने स्टाल लगाए। जनप्रतिनिधियों ने निरीक्षण किया। प्रदर्शनी में प्रथम स्थान पर हेल्थ सेंटर बागपत के डॉक्टर विभाष राजपूत, द्वितीय स्थान पर मुकदस स्वयं सहायता समूह बड़ागांव और तृतीय स्थान पर माटी कला में किरठल के ओमपाल सिंह को सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कोविड 19 में बेहतर कार्य के लिए डिप्टी सीएमओ डॉक्टर यशवीर सिंह और रोहित को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। महिला शक्ति केंद्र के कर्मियों को उत्कृष्ट कार्यों के लिए महिला कल्याण विभाग के स्टाफ को प्रशस्ति पत्र, मत्स्य विभाग के संसार सिंह, अमरेश को भी सम्मानित किया गया।

इन्हें भी किया गया सम्मानित
उत्तर प्रदेश दिवस पर प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। किसान मदन पाल, ओमपाल सिंह, अंतर पाल, राजकुमार, विपिन चौहान, लाल सिंह को सम्मानित किया गया। इसके अलावा लॉकडाउन के दौरान बैंक शाखा बंद होने के कारण हॉटस्पॉट क्षेत्रों में एटीएम बैंक का कार्य करने पर एआर कोआपरेटिव देवेंद्र सिंह और अपर जिला सहकारी अधिकारी जितेंद्र सिंह राणा को सम्मानित किया गया। पीएम किसान सम्मान निधि में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों धर्मेंद्र कुमार, विजय पाल सिंह, निर्भय पाल, सत्येंद्र कुमार को सम्मानित किया गया। इसके अलावा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह को बैंक क्रेडिट लिंक के माध्यम से ऋण वितरण किए जाने वाले समूह में रविदास, मां अंबे, श्री हंस, शिव शक्ति, गणपति नारायण स्वयं सहायता समूह को पासबुक वितरण की गई। एनआरएल में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य के परिपेक्ष्य में रविदास-गीता रानी, राधाकृष्णन-मोनिका, ओम-पिंकी चौहान, लड्डू-संगीता, गोपाल स्वयं सहायता समूह की अंजू शर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed