फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Economy Corridor should be cut and fast for Badagaon on EPE

ईपीई पर बड़ागांव के लिए मांगा कट और तेजी से होना चाहिए इकोनॉमी कॉरिडोर का निर्माण

Tue, 20 Oct 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Economy Corridor should be cut and fast for Badagaon on EPE
ईपीई पर बड़ागांव के लिए मांगा कट और तेजी से होना चाहिए इकोनॉमी कॉरिडोर का निर्माण
विज्ञापन

सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने एनएचएआई के चेयरमैन से की मुलाकात
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने एनएचएआई के चेयरमैन से मिलकर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर एतिहासिक बड़ागांव के लिए कट की मांग दोहराई। दिल्ली से वाया सहारनपुर होते हुए देहरादून तक बनने वाली इकोनॉकी कॉरिडोर का निर्माण तेजी से कराने। जिले के किसानों को उचित मुआवजा और भूमि अधिग्रहण के कार्य में तेजी लाने की मांग रखी। हाईवे निर्माण से पश्चिम उत्तर प्रदेश को लाभ होगा।
मंगलवार को सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने दिल्ली में नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन सुखबीर सिंह संधू से मुलाकात की। सांसद ने कहा कि ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर जिले के बड़ागांव के लिए कट मिलना चाहिए। बड़ागांव एतिहासिक स्थल हैं। यहां पर मंशा देवी का प्राचीन मंदिर हैं। रामायण से यह गांव जुड़ा हुआ है। रावण ने भगवान शिव की आराधना भी इस गांव में की थी। इसके अलावा गांव में एतिहासिक जैन मंदिर हैं। आसपास के स्थल प्राचीन महत्व हैं। ईस्टर्न पेरिफेरल से दूरी करीब डेढ़ किमी की है। गांव के सामने कट मिलने से आसानी होगी और श्रद्धालुओं की समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन

इकोनॉकी कॉरिडोर का तेजी से शुरू कराएं काम
बागपत। सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने एनएचएआई चेयरमैन से मांग रखी कि दिल्ली- देहरादून डेडिकेटिड इकोनॉमी कॉरिडोर का निर्माण तेजी से होना चाहिए। पश्चिम उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर जनपद को इस हाईवे के बनने से लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पर होनी चाहिए जलनिकासी व्यवस्था
बागपत। मेरठ-बागपत, दिल्ली -मेरठ हाईवे को जल्दी और गुणवत्तापूर्ण बनवाने, कट, सर्विस रोड और जलनिकासी समस्या दूर करने की मांग रखी। मोदीनगर के किसानों की मुआवजा की मांगों को एनएचएआई के चेयरमैन के सामने रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed