{"_id":"61f5821deb8fdb4d71419de2","slug":"earlier-rioters-were-honored-at-cm-residence-now-bulldozers-are-going-on-yogi-baghpat-news-mrt5750996172","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले सीएम आवास पर सम्मानित किए जाते थे दंगाई, अब चल रहा बुल्डोजर: योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले सीएम आवास पर सम्मानित किए जाते थे दंगाई, अब चल रहा बुल्डोजर: योगी
विज्ञापन
बागपत के औद्योगिक क्षेत्र में आयोजित प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम में प्रबुद्ध नागरिक व कार्?
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सीएम योगी आदित्यनाथ ने बागपत के औद्योगिक क्षेत्र और किशनपुर बराल में प्रबुद्ध नागरिकों को संबोधित किया
- सपा सरकार पर रहा पूरी तरह से निशाना, कहा कि इत्र वाले मित्रों ने विकास का पैसा दीवारों में दबाए रखा
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले दंगाइयों को सीएम आवास पर सम्मानित किया जाता था, लेकिन अब कोई दंगा करेगा तो उसकी सात पीढ़ियां भरपाई करेगी। दंगाइयों और माफिया की संपत्ति पर बुल्डोजर चल रहे है। उनके पोस्टर अलग से लग रहे है, जो पहले कभी किसी सरकार ने नहीं किया। दूसरे राजनीतिक दलों और भाजपा सरकार में यही फर्क है।
सीएम शनिवार को बागपत के औद्योगिक क्षेत्र और किशनपुर बराल में प्रबुद्ध नागरिकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कई बार ऐसे लोगों के हाथों में सत्ता आई, जिनके लिए प्रदेश की जनता की जगह परिवार महत्वपूर्ण था। उनकी सोच केवल परिवार के लिए थी और उन सरकारों में चाचा-भतीजा, बुआ-भतीजा, भाई-बहन ही होते थे। बेटियों को सुरक्षा की जगह खतरा ज्यादा दिखाई देता था। व्यापारियों का अपहरण होता था। गन्ना किसानों का भुगतान नहीं होता था तो मिल कभी भी बंद हो जाती थी। पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश से पलायन होता था जबकि आज प्रगति होती है। आज युवाओं को नौकरी मिलती है, जबकि पहले सैफई खानदान भर्ती निगल जाता था। इस दौरान सांसद डा. सत्यपाल सिंह, बड़ौत विधायक केपी मलिक, जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, पूर्व विधायक साहब सिंह, लोकेश दीक्षित, जिला प्रभारी हिमांशु मित्तल, राजीव जैन आदि मौजूद रहे।
इत्र वाले मित्रों ने दीवारों में दबाया विकास का पैसा
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा सुप्रीमो पर निशाना साधा कि इत्र वाले वे मित्र पकड़े गए है, जिन्होंने प्रदेश के विकास में खर्च होने वाला पैसा दीवारों में दबाकर रखा हुआ था। जेसीबी से दीवारें तोड़ी गई। अब तालिबान का समर्थन करते दिखाई देते है। लेकिन हमने तालिबानी मानसिकता को नहीं पनपने दिया और उसको कुचल दिया।
विज्ञापन
वह आतंकियों के प्रति दिखाते है संवेदना, हमने कार्य किया
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकार वाले आतंकियों और माफियाओं के प्रति संवेदना दिखाते थे। जब भाजपा सरकार बनी तो सबसे पहले किसानों का कर्ज माफ किया गया। बेटियों की सुरक्षा के लिए कदम उठाए गए। कहा कि भाजपा सरकार में कांवड़ यात्रा व कृष्ण जन्माष्टमी भव्य तरीके से कराई गई। सीएम ने विपक्षियों पर विकास नहीं कराने का आरोप लगाया। साथ ही मेरठ के सोतीगंज जैसी कार्रवाई लगातार करते रहने की बात कही।