फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   E-KYC site closed for eight days, farmers wandering

ई-केवाईसी की साइट आठ दिन से बंद, भटक रहे किसान

Wed, 22 Jun 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
E-KYC site closed for eight days, farmers wandering
बागपत के कृषि उपनिदेशक कार्यालय पर पहुंचे किसानों को साइट बंद होने की जानकारी देती महिला कर्मचा? - फोटो : BAGHPAT
बागपत। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए किसानों को ई-केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया गया, लेकिन पिछले आठ दिन से साइट बंद चल रही है, जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान ई-केवाईसी कराने के लिए कृषि उपनिदेशक कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं और साइट बंद होने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ रहा है। कार्यालय में रोजाना 30 से 35 किसान चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में कुल एक लाख 24 हजार किसान पंजीकृत हैं। इनमें से अभी तक 54 हजार 703 किसानों की ही ई-केवाईसी पूरी हो सकी है। इन किसानों को ही सरकार से की ओर से 11वीं किस्त मिली है, जबकि 69 हजार 297 किसानों की ई-केवाईसी अभी तक नहीं हुई है। ई-केवाईसी पूरी न होने के कारण किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किस्त नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

किसान ई-केवाईसी कराने के लिए जनसेवा केंद्रों, कृषि उपनिदेशक कार्यालय व अन्य जगह पहुंच रहे हैं, लेकिन करीब आठ दिन से साइट नहीं चल रही है। बताया जा रहा है कि साइट मेंटीनेंस के कारण बंद है। ऐसे में समय निकल रहा है और किसानों की ई-केवाईसी नहीं होने की चिंता बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई-केवाईसी कराने के लिए काट रहे चक्कर
- सम्मान निधि का लाभ लेने के लिए कृषि उपनिदेशक कार्यालय के चक्कर काट रहा हूं। कर्मचारियों का कहना है कि साइट बंद चल रही है। जिसके कारण ई-केवाईसी नहीं हो सकती है। - रामबीर, सुल्तानपुर हटाना
- सम्मान निधि के लिए बैंक की ओर से प्रक्रिया पूरी हो गई है। मगर ई-केवाईसी न होने के कारण लाभ नहीं मिल रहा है। कई दिन से ई-केवाईसी कराने के लिए कार्यालय के चक्कर लगा रहा हूं। - कृष्ण, खैला
- बैंक में खाता अपडेट कराया जा चुका है, मगर पिछले कई दिनों से साइट बंद होने के कारण ई-केवाईसी नहीं हो पाई है। वह रोजाना कार्यालय के चक्कर लगाने के लिए विवश हो रहा है। - शमशाद, बसौद
- आज तक सरकार की प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिली है। कागजात पूरे करा लिए है, मगर अब साइट बंद चल रही है, जिससे उसकी ई-केवाईसी नहीं हो पाई है। - विद्याराम, ब्रह्मणपुट्ठी

---
जिले में ऐसे मिला सम्मान निधि का लाभ
किस्त किसान
पहली 116607
दूसरी 113633
तीसरी 112830
चौथी 103097
पांचवीं 102538
छठीं 98820
सातवीं 93200
आठवीं 86219
नौवीं 77776
दसवीं 72328
ग्यारहवीं 54793
---
31 तक करानी होगी ई-केवाईसी
शासन ने किसानों को ई-केवाईसी कराने का एक और मौका दिया है। किसान सम्मान निधि का लाभ लेने के लिए 31 जुलाई तक अपनी ई-केवाईसी करा सकते है। 31 तक ई-केवाईसी न कराने पर किसानों को योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा। - प्रशांत कुमार, कृषि उपनिदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed