{"_id":"62d990c8605b36765801f735","slug":"duty-of-doctors-in-kanwar-camp-patients-upset-baraut-news-mrt5979592131","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सकों की कांवड़ शिविर में ड्यूटी, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सकों की कांवड़ शिविर में ड्यूटी, मरीज परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिकित्सकों की कांवड़ शिविर में ड्यूटी, मरीज परेशान
बड़ौत। कांवड़ यात्रा शुरू होते ही चिकित्सकों की ड्यूटी स्वास्थ्य विभाग के कांवड़ शिविरों में लगाई है, जिस कारण सीएचसी पर आने वाले मरीजों की दिक्कतें बढ़ गईं हैं। फार्मासिस्टों व अन्य कर्मचारियों के भरोसे सीएचसी चल रही है। नतीजन गंभीर बीमारी के मरीज भी सीएचसी से मायूस होकर लौट रहे हैं।
कांवड़ यात्रा को लेकर स्वास्थ्य विभाग को भी कांवड़ शिविर लगाने के लिए निर्देशित किया गया था। सीएचसी के अंतर्गत पांच जगहों पर कांवड़ शिविर लगाए गए हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार के अनुसार पांच जगहों पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से कांवड़ शिविर लगाएं गए हैं। जिनमें 20 चिकित्सकों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उधर, कांवड़ शिविर में चिकित्सकों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगने से सीएचसी फार्मासिस्टों व अन्य कर्मचारियों के भरोसे चल रही है। बृहस्पतिवार को भी काफी मरीज अलग-अलग बीमारियों के उपचार के लिए सीएचसी पर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों के न मिलने पर उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा।
- ये बोले मरीज
बड़ौत। मरीजों में इमराना, महबूबा, रूबी, संगीता आदि ने बताया कि पिछले कई रोज से बुखार व सिरदर्द है, सीएचसी पर दिखाने के लिए आए थे, पर्ची बनवाकर चिकित्सक कक्ष में पहुंचे तो चिकित्सक नहीं मिले। उधर एक्स-रे रूम में भी चिकित्सक के न होने पर मरीजों को दिक्कतें उठानी पड़ीं।