फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   During the marriage, the baraati got shot in the firing of Harsh.

बडागांव मे शादी समारोह मे हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से बाराती हुआ घायल

Mon, 25 Apr 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
During the marriage, the baraati got shot in the firing of Harsh.
बडागांव मे शादी समारोह मे हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से घायल बराती सचिन - फोटो : KAHKRA
खेकड़ा (बागपत)। क्षेत्र के बड़ागांव में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में एक बराती गोली लगने से घायल हो गया। उसे नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने दुल्हन के पिता को हिरासत में ले लिया। वहीं, हर्ष फायरिंग करने वाले युवक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

रविवार रात बड़ागांव निवासी विनोद त्यागी की पुत्री की शादी थी। घर में सुबह से ही परिजन और रिश्तेदार खुश थे। शाम को नोएडा के गांव रोज्जा से बरात आई थीं। बरात को नाश्ता कराने के बाद चढ़त शुरू हुई। इसमें बराती बैंडबाजे व डीजे पर नाच रहे थे। इसी दौरान दुल्हन का भाई वहां पहुंचा और तमंचे से हर्ष फायरिंग करने लगा। इसी दौरान गोली बराती सचिन के पैर में लग गई। इससे शादी की खुशियां गम में बदल गईं। डीजे और बैंडबाजे बंद करा दिए गए। बरातियों ने घायल को उपचार के लिए खेकड़ा के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। इसके बाद शादी की रस्में पूरी कराकर दुल्हन को विदा किया गया।
विज्ञापन

वहीं, सीओ विजय चौधरी का कहना है कि घायल बराती जनपद बुलंदशहर के गांव बंशी का नंगला निवासी सचिन है। फिलहाल में नोएडा में दूल्हे के मकान में किराए पर रह रहा है। हर्ष फायरिंग की घटना का कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के बाद आरोपी दुल्हन का भाई फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed