फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Due to heat, a 12 bed cold room was built in the district hospital.

Baghpat News: गर्मी को लेकर जिला अस्पताल में 12 बेड का कोल्डरूम बनाया

Wed, 17 Apr 2024 05:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
Due to heat, a 12 bed cold room was built in the district hospital.
बागपत। गर्मी और लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। अस्पताल में 12 बेड का कोल्ड रूम बना दिया गया है, जिसमें कूलर, एसी व अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं। वहीं लोगों को जागरूक करने के लिए एडवाइजरी जारी कराई गई है।
विज्ञापन

गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है और तापमान 36 डिग्री तक पहुंच गया है। गर्मी बढ़ती देखकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। गर्मी और लू लगने के मरीजों के इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में कोल्ड रूम बनाया गया है। इमरजेंसी के लिए 12 बेड रिजर्व किए गए है। मरीजों के लिए सभी प्रकार की दवाइयों की व्यवस्था कराई गई है। अस्पताल के प्रत्येक वार्ड और ओपीडी में वाटरकूलर की व्यवस्था कराई गई है। वार्ड में चिकित्सक और कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। लोगों को लू से बचाव के लिए जागरूक करने के लिए एडवाइजरी चस्पा कराई गई है।
विज्ञापन

----
गर्मी या लू लगने के लक्षण
- गर्म, सूखी और लाल त्वचा होना
-शरीर का तापमान बढ़ना
-मांसपेशियों में कमजोरी या ऐंठन होना
-थकावट और चक्कर या उल्टी होना
-सांस फूलना और दिल की धड़कन बढ़ना
-----
गर्मी व लू से बचाव के उपाय

- अधिक पानी पीएं। नींबू, छाछ सहित अन्य तरल पदार्थों का सेवन करें।
- शराब, चाय व काॅफी का सेवन करने से बचें।

-हल्के रंग के आरामदायक कपड़े पहनें।
- धूप में बाहर जाते समय छाता और चश्मे का प्रयोग करेें।
- बच्चे, बीमार व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।

----
गर्मी और लू से बचाव के लिए अस्पताल में आने वाले मरीजों और तीमारदारों को जागरूक किया जा रहा है। कोल्ड रूम तैयार कर बेड आरक्षित कर दिए हैं। अस्पताल में मरीजों के लिए सभी प्रकार की दवाइयों की व्यवस्था कराई गई है। - डॉ एसके चौधरी, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed