{"_id":"695c0915d4b481d895014414","slug":"drunk-soldiers-created-a-disturbance-and-threatened-the-landlady-baghpat-news-c-28-1-bag1001-144671-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: शराब पीकर सिपाहियों ने किया हंगामा, मकान मालकिन को धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: शराब पीकर सिपाहियों ने किया हंगामा, मकान मालकिन को धमकाया
विज्ञापन
बागपत। सिसाना गांव में किराए पर रहने वाले पुलिसकर्मियों धर्मेंद्र, कपिल, प्रत्यक्ष व गौरव ने सोमवार को शराब पीकर हंगामा कर दिया। वहां आई मकान मालकिन के साथ भी अभद्रता की गई। महिला की शिकायत पर चौकी प्रभारी सत्यम पहुंचे तो हंगामा कर दिया। शिकायत मिलने पर एसपी सूरज कुमार राय ने चारों के खिलाफ जांच शुरू करा दी।
सिसाना गांव निवासी नीतू ने आरोप लगाया कि उनके मकान में चार पुलिसकर्मी धर्मेंद्र, कपिल, प्रत्यक्ष व गौरव किराए पर रहते हैं, जो दिनभर शराब पीकर हंगामा करते हैं। साथ ही गंदगी फैलाते हैं। किराया मांगने पर शराब के नशे में उसके साथ अभद्रता की गई। रविवार शाम को उसके ससुर ने मकान में जाकर पुलिसकर्मियों से कमरा खाली करने के लिए कहा तो उसके ससुर को मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दी। साथ ही उसके ससुर के साथ हाथापाई करते हुए वहां से भगा दिया। महिला की शिकायत पर सोमवार को जांच करने गए पुलिसकर्मियों के सामने भी चारों ने शराब के नशे में हंगामा किया। इसकी वीडियो भी बना ली गई, जो वायरल हो रही है। बताया गया कि कई महीने पहले भी शराब पीकर हंगामा करने पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी।
वर्जन-
शराब पीकर पुलिसकर्मियों के हंगामा करने का मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच शुरू करा दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर चारों पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। -सूरज कुमार राय, एसपी