अब ऑनलाइन बनेंगे ड्राइविंग लाइसेंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एआरटीओ कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आम लोगों को न सिर्फ चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, बल्कि दलालों के फेर में आ गए तो जेब भी खाली करनी पड़ रही है। आवेदन करने के बाद कई-कई दिन तक लाइसेंस की प्रक्रिया लटक रही है, लेकिन अब लोगों को इन मुसीबतों से निजात मिलेगी। अब ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन से लेकर लर्निंग लाइसेंस जारी होने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन की जा रही है।
इसके लिए समय भी निर्धारित किया।एआरटीओ शांतिभूषण पांडेय ने बताया लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए लोगों को कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। लर्निंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया ऑनलाइन होने के बाद आवेदन करने में लोगों को सुविधा होगी। विभाग की वेबसाइट को जल्द ही लोगों को बता दिया जाएगा। साइबर कैफे पर बैठकर लर्निंग विभाग की वेबसाइट खोलकर लाइसेंस फार्म डाउन लोड कर उसको भरकर फारवर्ड करते ही उनकी लाइसेंस बनने की प्रक्रिया शुरू होगी।
कार्यालय में होने वाले टेस्ट से भी लोगों को मुक्ति मिल जाएगी। विभाग ने टेस्ट प्रक्रिया को भी ऑन लाइन करने का फैसला लिया है। एआरटीओ ने बताया ऑन लाइन प्रक्रिया फिलहाल प्रदेश के मेरठ, सहारनपुर, फैजाबाद, लखनऊ, आगरा समेत अधिकांश महानगरों में चालू हो चुकी है। कुछ माह के भीतर ही यह प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसका लोगों को फायदा पहुंचेगा।
दलालों पर लगेगी लगाम
बागपत। लर्निंग लाइसेंस आवेदकों से दलाल मोटी रकम वसूला करते है, लेकिन ऑन लाइन प्रक्रिया होने से उनकी कमाई पर बंटा लगेगा। आवेदक कहीं पर भी बैठकर अपने लाइसेंस बनवा सकते हैं।
विभाग में हो जाएगी भीड़ कम
बागपत। ऑन लाइन प्रक्रिया होते ही एआरटीओ कार्यालय में भीड़ कम हो जाएगी। विभागीय कर्मचारियों पर भी इसका भार कम हो जाएगा। आवेदकों को केवल खाना पूर्ति के लिए ही आना पड़ सकता है।