फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Drinking water tank motor damaged, drinking water crisis deepens in 350 houses

पेयजल टंकी की मोटर खराब, 350 घरों में गहराया पेयजल संकट

Tue, 14 Dec 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Drinking water tank motor damaged, drinking water crisis deepens in 350 houses
सिनौली गांव में पेयजल टंकी का मोटर खराब होने पर घर से दूर एक मोहल्ले पर पानी भरती महिलाएं। - फोटो : BARAUT
लगातार शिकायतों के बावजूद ध्यान नहीं दे रहे ग्राम प्रधान व सचिव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। सिनौली गांव में पेयजल टंकी का मोटर दस दिन से खराब पड़ी है। इस कारण 350 से अधिक घरों में पेयजल संकट गहरा गया है। आरोप है कि लगातार शिकायतों के बावजूद न तो इस ओर ग्राम प्रधान ध्यान दे रहे है और न ही ग्राम सचिव। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है।

अब तो पड़ोसियों ने भी बंद कर दिया पानी देना
सिनौली गांव की आबादी लगभग 12 हजार है। पेयजल व्यवस्था के लिए आठ साल पहले तीन करोड़ की लागत से पेयजल टंकी का निर्माण कराया गया था। इस टंकी का दस दिन से मोटर खराब पड़ी हुई है। इस कारण 350 घरों में पेयजल संकट गहरा गया है। अमित व यामीन ने बताया कि कुछ लोगों के घरों में सबमर्सिबल लगे हुए है। पेयजल की समस्या से जूझ रहे परिवारों ने इन लोगों के यहां से दो-तीन तो पानी लिया। मगर, बिजली का बिल ज्यादा आना बताकर इन लोगों ने अब पानी भरने देना बंद कर दिया है। मास्टर सुनील व राजीव फौजी ने बताया कि कुछ लोगों को मोहल्ले से दूर स्थित हैंडपंप या फिर खेतों में लगी ट्यूबवेलों से पानी लाना पड़ रहा है। बावजूद इसके कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में जानकारी नहीं थी। मौके पर ग्राम सचिव को भेजकर समस्या का हल कराया जाएगा - सुधीर तोमर, एडीओ पंचायत।
इस संबंध में जल निगम के अधिकारियों को अवगत कराया गया था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। - सुनीत, ग्राम प्रधान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed