{"_id":"5e7cdabe8ebc3e77515fb9b4","slug":"draw-circles-outside-the-shops-speak-from-a-distance-baghpat-news-mrt4754043192","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानों के बाहर खींचे गोल घेरे, जो जरूरत हैं दूर से बोलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानों के बाहर खींचे गोल घेरे, जो जरूरत हैं दूर से बोलें
विज्ञापन
बागपत में एक मीटर की दूरी से मेडिकल स्टोर से दवाई लेते लोग।
- फोटो : BAGHPAT
बागपत/बड़ौत/खेकड़ा। लॉकडाउन के दूसरे दिन जिलेभर में दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकान के बाहर गोल घेरे खींच दिए। ग्राहकों से कहा कि जो भी जरूरत है वह दूर से ही बोलें। आपूर्ति में बाधा न आए, इसके लिए पुलिस-प्रशासन की टीम ने भ्रमण करती रही।
बागपत नगर में नोडल अधिकारी अमित कुमार सिंह, एसडीएम रामनयन, सीओ ओमपाल सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने भ्रमण कर लोगों को घरों में ही रहने की हिदायत दी। इसके अलावा सुबह साढ़े छह बजे जरूरत के सामान की दुकानें खुली, जिन पर लोगों ने सामान खरीदें। दुकानों के बाहर गोले खींच दिए गए हैं। इन गोलों में खड़े होकर ही जरूरत का सामान खरीदा जा रहा है। बड़ौत में लोगों ने आटा, तेल, दाल, उपवास के लिए कुट्टू का आटा की खरीददारी की। एसडीएम दुर्गेश मिश्रा, सीओ आलोक सिंह, तहीसलदार प्रदीप कुमार, थानाध्यक्ष अजय शर्मा गश्त करते हुए नजर आए। उधर, खेकड़ा एसडीएम राजपाल सिंह, तहसीलदार यदुवंश कुमार, सीओ दिलीप सिंह एवं कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने भी गश्त की।
मिठाई के डिब्बे बांटे
बड़ौत नगर में नीरज जैन की ओर से झुक्की-झोपड़ियों, पुलिस कर्मियों व रेलवे व स्टेशनों पर रह रहे लोगों को मिठाई के डिब्बे वितरित किए। इस अवसर पर प्रभात जैन, पारस, अमित का सहयोग रहा।
विज्ञापन
दवाइयां की होने लगी कमी, आपूर्ति पूरी नहीं
बागपत/बड़ौत। डाकखाना रोड स्थित मेडिकल स्टोरों पर दवाईयां लेने के लिए सुबह से ही भीड़ थी। इससे मेडिकल स्टोर संचालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई बार दूरी न बनाने को लेकर उनकी ग्राहकों से नोकझोंक हुई और उन्हें दुकानें भी बंद करनी पड़ी। कई जरूरी दवाइयों की कमी होने लगी है।