{"_id":"600f058f8ebc3e08ad1d1d02","slug":"dr-pravitra-khatri-is-smiling-in-scattered-families-baraut-news-mrt52229725","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिखरे परिवारों में मुस्कराहट भर रही डा प्रवित्रा खत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिखरे परिवारों में मुस्कराहट भर रही डा प्रवित्रा खत्री
विज्ञापन
डा प्रवित्रा खत्री
- फोटो : BARAUT
बड़ौत। जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रविता खत्री मिशन शक्ति के अंतर्गत 1090 महिला हेल्प लाइन में काउंसिलिंग कर अब तक 110 बिखरे परिवार को जोड़कर उनकी जिंदगी में मुस्कराहट भर चुकी है। उनका यह अभियान अभी भी जारी है।
डॉ. प्रविता ने लॉकडाउन के दौरान दस हजार से अधिक मास्क बनाकर जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाएं और शहर में चलाए जा रहे कोविड सेंटर पर मरीजों के लिए बड़ी संख्या में मास्क बनाकर एसडीएम दुर्गेश मिश्रा को सौंपे। जिले के संपूर्ण स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के लिए दस हजार फेस शील्ड घर में ही तैयार किए और उनको निवर्तमान डीएम बागपत शकुंतला गौतम को सौंपा था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर डॉ. प्रविता के कार्य की सराहना की।
डॉ. प्रविता ने कोरोना काल में दस हजार से अधिक ऑनलाइन प्रदर्शन किए । जो विभिन्न विश्वविद्यालयों द्वारा कराए गए ऑनलाइन ट्रेनिंग कार्यक्रम में दिए गए। साथ ही झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले बच्चों और उनके परिजनों को भी कोरोना के बारे में बताया। साथ कोरोना से बचाव के उपाय बताएं और उन्हें मास्क, हाथ धोने का साबुन आदि सामान का वितरण भी किया।
विज्ञापन
उन्होंने कोरोना काल में कई प्रकार के मानसिक तनाव से पीड़ित लोगों की काउंसिलिंग भी। इनके इन्हीं प्रयासों से प्रभावित होकर यूनिसेफ और राष्ट्रीय सेवा योजना ने संयुक्त रूप से इनका नाम 1090 में काउंसिलिंग के लिए उप्र सरकार को भेजा। करीब दो माह पहले प्रदेश सरकार ने प्रदेश भर के महाविद्यालय के 16 अध्यापकों को काउसिंलिग के लिए चयन किया । डॉ. प्रवित्रा खत्री ने बताया कि प्रतिदिन शाम 6.00 बजे से रात 10 बजे तक काउंसिलिंग करती हूं। उन्होंने काउंसिलिंग के माध्यम से 110 बिखरे परिवार को जोड़ा और उनकी जिंदगी में मुस्कराहट भरी है। उनका अभियान जारी है।