फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dowry demand not met, married woman removed from home

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला-रमाला

Sun, 23 Aug 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Dowry demand not met, married woman removed from home
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रमाला। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

असारा की महिला ने बताया कि उसकी शादी 2010 में खेकड़ा के युवक के साथ हुई थी। कई वर्ष तो सब कुछ ठीक रहा। महिला ने बताया कि उसका पति उससे मायके से पैसे की मांग करता रहता है। दो बार मायके से पैसे ले जाकर दे भी चुकी है। उसके दो बच्चे हैं। आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार की रात पति, सास-ससुर और देवर ने दो लाख रुपये लाने के लिए दबाव बनाया। जब उसने पैसे लाने से इंकार कर दिया तो चारों ने उसके साथ मारपीट की और गाड़ी में डालकर असारा गांव के जंगल में छोड़ गए। पीड़िता किसी तरह मायके पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। रविवार को पीड़िता परिजनों को लेकर थाने पहुंचे। महिला ने पति, देवर व सास-ससुर के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर रमेश सिंह सिद्धू ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed