फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Door to door vaccination campaign started in the district

जिले में शुरू हुआ घर-घर टीकाकरण अभियान

Mon, 06 Jun 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Door to door vaccination campaign started in the district
बागपत। जिले में कोरोना की दूसरी डोज से वंचित रहने वाले पात्रों के टीकाकरण के लिए घर-घर अभियान शुरू हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर को कोरोना की दूसरी डोज लगाएगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में दस लाख 89 हजार 61 लोगों ने कोरोना का पहला टीका लगवाया है, जबकि दस लाख पांच हजार 84 लोगों को कोरोना का दूसरा टीका लग पाया है। 83 हजार पात्र कोरोना की दूसरी डोज से वंचित हैं। शासन ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शत-प्रतिशत लाभार्थियों को दूसरा टीका लगवाने के निर्देश दिए थे। इसलिए सोमवार से जिले में घर-घर सर्वे शुरू किया गया। सर्वे में दूसरी डोज न लगवाने वाले लोगों को चिह्नित कर टीकारकण कराया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दीपा सिंह ने बताया कि जिले में पहली डोज के सापेक्ष लगभग 83 हजार लाभार्थियों ने कोरोना की दूसरी डोज नहीं लगवाई है। शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए विभाग की ओर से सर्वे अभियान शुरू किया गया है। इसमें विभाग की टीम दूसरी डोज न लगवाने वाले लाभार्थियों को चिह्नित कर टीकाकरण करेंगी। जिले में सोमवार सेे दूसरा टीका लगाने के लिए घर-घर सर्वे अभियान शुरू कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed