फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dogs keep plucking the carcasses of cattle in the cowshed

सरुरपुर कलां गांव की गोशाला का बुरा हाल, मृत गोवंश को नोंचते है कुत्ते

Fri, 26 Nov 2021 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Dogs keep plucking the carcasses of cattle in the cowshed
बागपत। सरूरपुर कलां गांव की गोशाला का बुरा हाल है। उसमें मृत गोवंश खुले गड्ढे में डालकर छोड़ दिए जाते हैं। दिनभर कुत्ते गोवंश के शवों को नोंचते रहते हैं। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीण कोमिल नैन का कहना है कि गोशाला में मृत पशुओं को खुले गड्ढे में डाल दिया जाता है। बदबू होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनका गोशाला के पास से गुजरना मुश्किल है। ग्रामीण मांगेराम का कहना है कि मृत गोवंश को खुले में डालने से लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो रहा है। गांव में महामारी फैलने की आंशका है। इस समस्या का समाधान नहीं कराया जा रहा है। गांव के राजेश का कहना है कि गोशाला में मृत गोवंश को दफनाया नहीं जाता है। जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

वर्जन-
गोशाला में मृत गोवंश को खुले गड्ढे में डाले जाने की जानकारी नहीं है। इसकी जांच कराई जाएगी। अनियमितता मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।-डॉ. रमेश चंद्र, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed