फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dogs and cats cause terror, bites 115 people in one day

Baghpat News: कुत्ते व बिल्लियों का आतंक, एक दिन में 115 लोगों को काटा

Tue, 23 Sep 2025 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Dogs and cats cause terror, bites 115 people in one day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। जिले में कुत्तों, बिल्लियाें व बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है और यहां रविवार से लेकर सोमवार सुबह तक 115 लोगों को काट लिया। जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी तक पर सोमवार को 300 लोगों को एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाया गया है और इनमें से 115 लोग ऐसे थे जिनको 24 घंटे में काटा गया है। बागपत, बड़ौत, खेकड़ा व बिनौली आदि जगह पर कुत्तों के कारण लोगों की परेशानी बढ़ रही है तो बिल्लियां भी खूंखार होती जा रहीं हैं।

आवारा कुत्तों के कारण लोगों का गलियों में निकलना मुश्किल हो गया है तो घरों की छतों पर बंदरों व बिल्लियों का आतंक बढ़ता जा रहा है। इसका इसी बात से पता चलता है कि जिला अस्पताल सहित जिले की सीएचसी पर सोमवार को 300 लोगों को एंटी रेबीज लगाया गया है। इनमें बागपत सीएचसी पर बिल्ली के काटने पर चार, कुत्तों के काटने पर 22, बंदरों के काटने पर चार को एंटी रेबीज लगाया गया। इस तरह जिला अस्पताल में 26 लोगों को कुत्तों के काटने पर एंटी रेबीज लगा है। इसके अलावा खेकड़ा सीएचसी में कुत्ते काटने के 33, बंदर काटने के आठ, बिनौली में बंदर काटने के 14 व कुत्ते काटने के 36 मामले पहुंचे। बड़ौत में 60 लोगों ने कुत्ते व 10 लोगों ने बंदर व पांच लोगों ने बिल्ली के काटने पर एंटी रेबीज लगवाया है। इनमें मलकपुर निवासी यश, बड़ौत निवासी फरहान, अनुज, देव, खेकड़ा निवासी रोहित, मयंक, आदेश, सौरभ, विकास, राजकुमार, विनोद, पंकज शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed