{"_id":"595408e94f1c1b14238b464b","slug":"doghat-station-surround-ask-justice","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोघट थाना घेर कर मांगा इंसाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोघट थाना घेर कर मांगा इंसाफ
ब्यूरो/अमर उजाला, दोघट
Updated Thu, 29 Jun 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
दोघट थाने में धरने पर बैठे मौजिजाबाद नांगल गांव के ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौजिजाबाद नांगल गांव में विवाहिता की हत्या और धनौरा गांव में विद्युत कर्मियों के साथ हुई मारपीट प्रकरण में पक्षपात का आरोप लगा क्षेत्रवासियों ने दोघट थाने का घेराव कर धरना शुरू कर दिया। क्षेत्र के लोगों ने कहा पुलिस को निष्पक्ष कार्य करना चाहिए। सीओ संजीव सुमन ने न्याय का भरोसा दिलाया, इसके बाद ग्रामीण शांत पड़े।
थाना दोघट में बुधवार की दोपहर भारी संख्या में क्षेत्रवासी पहुंचे, लेकिन वहां थानाध्यक्ष के न मिलने पर क्षेत्रवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। भीड़ ने स्थानीय पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर पंचायत शुरू कर दी। धीरे धीरे पंचायत धरने में तबदील कर दी ।
क्षेत्रवासियों ने कहा दोघट थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने पांच दिन पहले नांगल गांव में हुई महिला पूजा की मौत के मामले में उसकी सास कृष्णा को बिना जांच किए जेल भेजा। जबकि मृतका पूजा के परिजनों ने भी पहले तो दहेज हत्या की आशंका जताई थी, बाद में घटना की सही जानकारी होने पर उन्होंने इस मामले में कार्रवाई करने से इंकार कर दिया, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बिना महिला पुलिसकर्मी को साथ लिए ही मृतका की सास कृष्णा को घर से उठाया और तीन दिन हिरासत में रखकर जेल भेजा।
विज्ञापन
इसके अलावा धनौरा गांव में दो सप्ताह पहले धनौरा के एक किसान के नलकूप से मुजफ्फरनगर की सीमा में लगे नलकूप को जोड़ने पहुंचे विद्युत कर्मी से परिजनों की धक्कामुक्की में चोट लग गई। इसमें पुलिस ने किसानों पर जान लेवा हमला धारा 307 में मुकदमा दर्ज कराया।
धनौरा से ही 25 जून को एक बच्चा सागर गुम हो गया। इसकी रिपोर्ट तक दर्ज नहीं कराई। थाने पर धरना दे रही भीड़ के बीच एसओ दोघट दिनेश कुमार पहुंचे और उन्हें सभी बातें समझाई, लेकिन भीड़ ने उनकी एक न सुनी और उच्च अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़ गए।
धरना दे रही भीड़ का आरोप था कि यदि एसओ दोघट चाहते इन सभी समस्याओं का समाधान हो सकता था। उन्होंने कहा समस्या का समाधान न होने तक थाने पर धरना जारी रहेगा।
इसकी अध्यक्षता रहतू शर्मा ने की। संचालन राजपाल शास्त्री ने किया। इसमें राजेंद्र चौधरी, बिजेंद्र प्रधान, रामनाथ प्रधान, मनोज प्रधान, कृष्णपाल, सहदेव, सुरेंद्र, संजीव राठी, रमेश, मुकेश आदि रहे। बाद में सीओ के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हो गए।