फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Doctors and workers absent from Jan Arogya Mela

जन आरोग्य मेले से डाक्टर व कर्मी नदारद

Sun, 17 Oct 2021 10:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Doctors and workers absent from Jan Arogya Mela
अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आरोग्य मेले का निरीक्षण करने के - फोटो : BAGHPAT
मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों का सीएमओ ने निरीक्षण किया, टटीरी में डाक्टर अनुपस्थित मिली
विज्ञापन

मेलों में 1028 मरीजों की जांच की गई, अधिकतर बुखार, जुकाम व खांसी से ग्रस्त मिले
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/अग्रवाल मंडी टटीरी। जिले में सभी शहरी और ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में 1028 मरीजों की जांच कर दवाई वितरित की। इनमें अधिकतर बुखार, जुकाम व खांसी के मरीज मिले। सीएमओ ने कई जगह निरीक्षण भी किया और उनको डाक्टर और कर्मी अनुपस्थित मिले।

जिले में 23 स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाए गए जन आरोग्य मेले में मरीजों की जांच के लिए 49 चिकित्सक व 80 पैरा मेडिकल स्टाफ को लगाया गया था। सीएमओ डा. दिनेश कुमार ने बताया कि मेले में चिकित्सकों ने 1028 मरीजों की जांच कर दवाई वितरित की, जिनमें 466 पुरुष, 424 महिलाएं व 138 बच्चे शामिल रहे। बताया कि मेले में 255 मरीजों के आरटीपीसीआर सैंपल लिए गए है। सीएमओ पहले अग्रवाल मंडी टटीरी में मेले का निरीक्षण करने पहुंचे। सफाई कर्मचारी राजेंद्र सिंह ने स्वास्थ्य केंद्र की टूटी पड़ी दीवार सीएमओ को दिखाई। सीएमओ ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दो एएनएम निर्मला व रीता और डा. श्वेता अनुपस्थित मिली। केंद्र के प्रभारी डॉ. मुकेश दीपक ने गाड़ी रास्ते में खराब होने के कारण थोड़ा देरी से आने की बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed