{"_id":"62f3c24bcee0bb5dc953122c","slug":"doctors-and-staff-were-not-found-in-chc-during-the-inspection-of-deputy-cmo-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: इस जिले का ऐसा हाल, सीएचसी में समय पर नहीं पहुंचे डॉक्टर, डिप्टी सीएमओ के निरीक्षण से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: इस जिले का ऐसा हाल, सीएचसी में समय पर नहीं पहुंचे डॉक्टर, डिप्टी सीएमओ के निरीक्षण से मचा हड़कंप
Wed, 10 Aug 2022 08:07 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 10 Aug 2022 08:07 PM IST
सार
यूपी के इस जिले में डॉक्टर समय पर सीएचसी नहीं पहुंचे। वहीं सीएचसी में साढ़े आठ बजे तक भी चिकित्सक और पैरा मेडिकल स्टाफ नहीं पहुंचा। डिप्टी सीएमओ के निरीक्षण से हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
डॉक्टर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में डिप्टी सीएमओ ने बुधवार को सीएचसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण में साढ़े आठ बजे तक चिकित्सक, पैरा मेडिकल स्टाफ और नर्स अस्पताल नहीं पहुंचे। उनकी रिपोर्ट पर सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने समय से अस्पताल न पहुंचने वाले चिकित्सकों व स्टाफ से तीन दिन में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। स्पष्टीकरण न देने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि बुधवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. यशवीर सिंह को सीएचसी बड़ौत का निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे। डिप्टी सीएमओ सुबह 8:20 बजे पर सीएचसी पहुंचे। निरीक्षण में अस्पताल की इमरजेंसी में कोई चिकित्सक नहीं मिला।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: जंग-ए-आजादी: पढ़िए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के कुछ अनसुने किस्से, काफी रोचक था ये किस्सा भी
विज्ञापन
उपस्थिति रजिस्टर में 28 चिकित्सक, नर्स और पैरामेडिकल स्टॉफ के हस्ताक्षर नहीं मिले। उनकी रिपोर्ट के आधार पर सीएचसी अधीक्षक सहित अनुपस्थित मिले चिकित्सक, नर्स व पैरामेडिकल स्टाफ को तीन दिन में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। स्पष्टीकरण न देने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।