फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Doctors and staff were not found in CHC during the inspection of deputy CMO in Baghpat

UP: इस जिले का ऐसा हाल, सीएचसी में समय पर नहीं पहुंचे डॉक्टर, डिप्टी सीएमओ के निरीक्षण से मचा हड़कंप

Wed, 10 Aug 2022 08:07 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 10 Aug 2022 08:07 PM IST
सार

यूपी के इस जिले में डॉक्टर समय पर सीएचसी नहीं पहुंचे। वहीं सीएचसी में साढ़े आठ बजे तक भी चिकित्सक और पैरा मेडिकल स्टाफ नहीं पहुंचा। डिप्टी सीएमओ के निरीक्षण से हड़कंप मचा है।

विज्ञापन
Doctors and staff were not found in CHC during the inspection of deputy CMO in Baghpat
डॉक्टर - फोटो : iStock

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में डिप्टी सीएमओ ने बुधवार को सीएचसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण में साढ़े आठ बजे तक चिकित्सक, पैरा मेडिकल स्टाफ और नर्स अस्पताल नहीं पहुंचे। उनकी रिपोर्ट पर सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने समय से अस्पताल न पहुंचने वाले चिकित्सकों व स्टाफ से तीन दिन में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। स्पष्टीकरण न देने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि बुधवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. यशवीर सिंह को सीएचसी बड़ौत का निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे। डिप्टी सीएमओ सुबह 8:20 बजे पर सीएचसी पहुंचे। निरीक्षण में अस्पताल की इमरजेंसी में कोई चिकित्सक नहीं मिला।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जंग-ए-आजादी: पढ़िए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के कुछ अनसुने किस्से, काफी रोचक था ये किस्सा भी
विज्ञापन
विज्ञापन


उपस्थिति रजिस्टर में 28 चिकित्सक, नर्स और पैरामेडिकल स्टॉफ के हस्ताक्षर नहीं मिले। उनकी रिपोर्ट के आधार पर सीएचसी अधीक्षक सहित अनुपस्थित मिले चिकित्सक, नर्स व पैरामेडिकल स्टाफ को तीन दिन में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। स्पष्टीकरण न देने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed