फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Doctor trapped in clinic fire, rescued by neighbors

Baghpat News: क्लीनिक में आग लगने पर फंसा चिकित्सक, पड़ोसियों ने बचाया

Thu, 19 Oct 2023 05:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 05:32 PM IST
विज्ञापन
Doctor trapped in clinic fire, rescued by neighbors
-अमीनगर सराय में आग लगने से क्लीनिक में पांच लाख की दवाएं जलीं
विज्ञापन



फोटो 9



संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। कस्बे की पुरानी पुलिस चौकी के सामने निजी चिकित्सक के क्लीनिक में बुधवार रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। अंदर फंसे चिकित्सक को पड़ोसियों ने मकान का गेट तोड़कर बाहर निकाला। आग लगने से लाखों रुपये की दवाएं समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया।

कस्बे में पुरानी पुलिस चौकी के सामने रहने वाले चिकित्सक विद्यासागर का परिवार मेरठ में रहता है, जो अपने मकान में क्लीनिक चलाते हैं। बुधवार रात चिकित्सक विद्यासागर अपने मकान में सो गए थे, देर रात शार्ट सर्किट की वजह से क्लीनिक में आग लग गई। आग लगते ही क्लीनिक समेत पूरे मकान में धुंआ फैल गया। इसके बाद आग पूरे क्लीनिक और मकान में फैल गई। आग लगते ही चिकित्सक विद्यासागर भी जाग गये और मकान की छत से बाहर निकलने का प्रयास किया, लेकिन मकान में ही फंस गए। चिकित्सक के शोर मचाने पर पड़ोसी अपने घरों से बाहर निकले और गेट तोड़कर चिकित्सक को सकुशल बाहर निकाला। इसके बाद लोगों ने खुद ही पानी डालकर आग पर काबू पाया। चिकित्सक विद्यासागर ने बताया कि आग लगने से पांच लाख रुपये की दवाएं समेत अन्य सामान जल गया। इस मामले में थाना प्रभारी प्रदीप ढोडियाल ने आग लगने की जानकारी होने से इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed