फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Doctor's chair vacant during duty time, patients' uproar

ड्यूटी समय में चिकित्सक की कुर्सी खाली, मरीजों का हंगामा

Fri, 31 Jan 2020 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Doctor's chair vacant during duty time, patients' uproar
बड़ौत सीएचसी पर चिकित्सक के न आने पर इंतजार करते मरीज। - फोटो : BARAUT
ड्यूटी समय में चिकित्सक की कुर्सी खाली, मरीजों का हंगामा
विज्ञापन

बड़ौत। ड्यूटी के समय सीट छोड़कर चिकित्सकों के गायब रहने की आदत में सुधर नहीं रही है। इसका खामियाजा दूरदराज से सीएचसी पर आने वाले मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। शुक्रवार को भी सीएचसी से महिला चिकित्सक गायब रहीं। इसके चलते घंटों मरीज उनकी बाट जोहते रहे। बाद में परेशान होकर मरीजों ने हंगामा शुरू कर दिया। फिर इसकी शिकायत डीएम व सीएमओ से करने की बात कहीं।

शुक्रवार को सीएचसी पर जौनमाना, ढ़िकाना, लुहारी, बड़ौली, मलकपुर, बोहला, बावली सहित कई गांवों के बुखार, जुकाम, सर्दी, सांस के मरीज पहुंचे थे। लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी महिला चिकित्सक नहीं सीट पर नहीं बैठीं। मरीजों का कहना था कि दो-तीन दिनों से सीएचसी में चिकित्सक सीट छोड़कर गायब रह रहे हैं। घंटों कतार में खड़े होकर पर्चियां बनवानी पड़ती है। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ विजय कुमार से भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे मरीजों में आक्रोश है। मरीजों ने कहा कि समस्या का जल्द हल न निकलने पर डीएम व सीएमओ बागपत से शिकायत की जाएगी। उधर, सीएचसी अधीक्षक डॉ विजय कुमार का कहना था कि शिकायत मिली है। महिला चिकित्सकों को ड्यूटी समय में गायब न रहने की हिदायत दी गई है। आक्रोश जताने वालों में शबाना, राजकुमारी, पूनम, ममता, मुस्कान, प्रीति, ज्योति, संगीता, उमा, सरिता, सोनम आदि शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed