फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Doctor not reaching PHC, patient upset

पीएचसी पर एक सप्ताह से नहीं पहुंच रहा चिकित्सक, मरीज परेशान

Thu, 13 Oct 2022 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Doctor not reaching PHC, patient upset
दोघट। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दाहा पर पिछले एक सप्ताह से चिकित्सक नहीं पहुंच रहा है, जिससे अस्पताल में इलाज कराने के लिए आने वाले मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बृहस्पतिवार को चिकित्सक की मांग को लेकर ग्रामीणों ने अस्पताल के बाहर हंगामा किया।
विज्ञापन

दाहा पीएचसी पर तैनात एक चिकित्सक एक सप्ताह से अस्पताल नहीं आ रहा है। अस्पताल में तैनात फार्मासिस्ट लोगों की जांच कर दवाइयां दे रहा है। गांव में डेंगू और बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है। ग्रामीणों के बार-बार मांग करने के बाद भी अस्पताल में चिकित्सक नहीं पहुंच रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बृहस्पतिवार को अस्पताल में चिकित्सक व वार्ड ब्वाय की तैनाती की मांग को लेकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने सीएमओ को फोन कर शुक्रवार तक चिकित्सक की व्यवस्था न होने पर धरने की चेतावनी दी। मौके पर देवेंद्र राणा, जितेंद्र राणा, यतेंद्र राणा, तनवीर, सुधीर, राहुल रहे। सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार का कहना है कि स्टाफ की के कारण व्यवस्था बिगड़ रही है। पीएचसी पर जल्द चिकित्सक की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed