{"_id":"5db455b18ebc3e014f25fd80","slug":"do-pakshon-mein-sangharsh-baraut-news-mrt4505398163","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में संघर्ष में आठ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में संघर्ष में आठ लोग घायल
विज्ञापन
दो पक्षों में संघर्ष में आठ लोग घायल
बड़ौत। खडख़ड़ी गांव में कहासुनी के बाद दो पक्षों में शुक्रवार रात जमकर पथराव हुआ और लाठी-डंडे चले। गांव में भगदड़ मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। इस घटना में दो महिला समेत सात लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
गांव में मेहरबान और नाजर के बीच कहासुनी को लेकर विवाद हो गया था। देखते-देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गये और पथराव शुरू हो गया। महिलाओं ने छत पर चढ़कर पथराव किया और लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। इससे गांव में भगदड़ मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंचा और घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। घायलों में एक पक्ष के सनी, तनवीर, तसलीम, फुल्लों, मेहरबान, अरशद, दूसरें पक्ष की शहरूमर पुत्री नाजर निवासी खडख़ड़ी घायल हो गए।