फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   DM will know the condition of patients daily

वीडियो कॉल से डीएम रोजाना जानेंगे कोरोना के मरीजों का हाल

Fri, 30 Apr 2021 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
DM will know the condition of patients daily
बागपत। डीएम राजकमल यादव ने शुक्रवार को वीडियो कॉल से कोरोना मरीजों से बातचीत कर उनका हाल जाना। उन्होंने मरीजों से अस्पताल में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का फीडबैक लिया। साथ ही मरीजों से खाना और सफाई के बारे में जानकारी ली। डीएम रोजाना दिन में दो बार मरीजों का हाल जानेंगे।
विज्ञापन

डीएम ने मरीजों से समय पर खाना, सफाई के अतिरिक्त बेड शीट बदलने और नाश्ते के बारे में जानकारी ली। वीडियो कॉल से मरीजों की समस्याओं, चिकित्सकों द्वारा समय-समय पर राउंड लिए जाने की जानकारी ली। डीएम ने मरीजों से कोई भी समस्या होने पर कंट्रोल रूम में सूचना देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मरीजों की समस्या का तत्काल समाधान किया जाएगा। वीडियो कॉल के उपरांत डीएम ने कोविड-19 इंटीग्रेटेड कोविड-एंड कमांड कंट्रोल सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण कर प्राप्त होने वाली कॉल एवं रजिस्टरों का अवलोकन किया। डीएम ने जिला अस्पताल का भ्रमण कर व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। साथ ही बताया कि रोजाना दोपहर दो और रात को नौ बजे मरीजों से वीडियो कॉल पर फीडबैक लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed