{"_id":"625705e1a0fc867adc48b825","slug":"dm-sir-get-the-payment-of-sugarcane-on-time-baraut-news-mrt5844060154","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम साहब, समय से गन्ने का भुगतान दिला दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम साहब, समय से गन्ने का भुगतान दिला दो
विज्ञापन
बावली गांव में आयोजित जन चौपाल में लोगों की समस्याएं सुनते डीएम व अन्य अधिकारी।
- फोटो : BARAUT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को अफसरों के साथ बस में सवार होकर बावली गांव पहुंचे डीएम के समक्ष ग्रामीणों ने रखीं जनसमस्याएं
मलकपुर चीनी मिल से बकाया भुगतान कराने का मुद्दा रहा अहम, डीएम ने दिया समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। डीएम राजकमल यादव बुधवार की शाम अपने अफसरों के साथ बस में सवार होकर बावली गांव पहुंचे। उन्होंने जनसमस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने कहा कि मलकपुर चीनी पर पर बकाया भुगतान का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। डीएम ने आश्वासन दिया कि इस संबंध में मिल प्रशासन से वार्ता कर जल्द भुगतान कराया जाएगा। उन्होंने ग्राम सचिवों सहित लेखपालों को समय पर कार्यालय पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं का पारदर्शिता के साथ समाधान कराने के लिए निर्देशित किया।
इससे पूर्व डीएम राजकमल यादव ने बावली गांव का भ्रमण कर विकास की हकीकत जानी। उन्होंने गांव के तालाब को जीर्णोद्धार करने के लिए जेसीबी पर नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। लेखपाल को निर्देश दिए कि तालाब के आसपास हुए अवैध कब्जा को हटवाकर तालाब का रकबा बढ़ाया जाएं। गोशाला का निरीक्षण किया और गोवंश को गुड़ चना खिलाया। तहसीलदार को निर्देश दिए कि गोशाला के आसपास ग्राम समाज की जमीन चिह्नित कर गोशाला का रकबा बढ़ाया जाए। उन्होंने पंचायत भवन परिसर की चाहरदीवारी और गेट का भी फीता काटकर शुभारंभ किया। इसके बाद डीएम ने आंगनबाड़ी, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग आदि के स्टालों का अवलोकन किया और शकर स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाए जा रहे टैग की प्रशंसा की। ग्रामीणों ने डॉक्टर ओर एक्स-रे की मशीन और दो सफाई कर्मचारी की नियुक्त किए जाने की मांग रखी। डीएम ने अच्छा काम करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में एडीएम अमित कुमार सिंह, सीडीओ रंजीत सिंह, एसडीएम सुभाष चंद, कृषि उपनिदेशक प्रशांत कुमार, डीसीएनआरलम वीपी सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी तूलिका शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन, जिला पंचायत राज अधिकारी अमित कुमार, जिला गन्ना अधिकारी अनिल भारती अधिशासी अभियंता विद्युत गोपाल सिंह, बीडीओ ज्योति बाला, एडीओ पंचायत सुधीर तोमर, एडीओ समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पंवार आदि मौजूद रहे।