फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   DM saw the kingdom of plight in schools

डीएम ने स्कूलों में देखा बदहाली का साम्राज्य

Sat, 16 Apr 2022 10:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
DM saw the kingdom of plight in schools
प्राथमिक विद्यालय बालवीर विद्या मंदिर बड़ौत में अधूरी खेलकिट दिखाने पर फटकार लगाते डीएम। - फोटो : BARAUT
शिक्षकों के न मिलने तथा गंदगी देख नाराज हुए जिलाधिकारी
विज्ञापन

फर्श टूटा देख ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की दी हिदायत
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। संपूर्ण समाधान दिवस के उपरांत डीएम राजकमल ने शनिवार को कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल में शिक्षक न मिलने व गंदगी देख डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने एक सप्ताह के अंदर व्यवस्था दुरुस्त कराए जाने के निर्देश दिए।
डीएम सबसे पहले बाल वीर विद्यालय मंदिर नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत सीओ कार्यालय के निकट निरीक्षण करने पहुंचे। यहां पर उन्हें शिक्षक अनुपस्थित मिले। उन्होंने विद्यालय में मौजूद शिक्षामित्र से पंजीकृत बच्चों की संख्या की जानकारी ली। साथ ही स्कूल में आई खेल किट दिखाने के लिए कहा। इस पर शिक्षक पूरी खेल किट नहीं दिखा पाए। डीएम ने नाराजगी जताते हुए बीएसए राघवेंद्र को निर्देशित किया। इस दौरान डीएम ने क्लास में क्षतिग्रस्त फर्श देख संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी कर दोबारा फर्श बनाने की हिदायत दी। ऐसा नहीं करने पर मुकदमा दर्ज कराए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके उपरांत डीएम कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि बच्चों को गुणवत्ता के साथ शिक्षा दी जाए तथा खानपान में कोई भी कमी न हो। वहीं, गर्मी के मद्देनजर बच्चों के कमरों में निरंतर पंखे संचालित करने व ठंडे पानी की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। डीएम ने बच्चों से प्रश्न किए जिसका बच्चों ने बहुत ही सरलता के साथ उत्तर दिया। सही जवाब देने वाले बच्चों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने परिसर में सफाई रखने व मौजूद अधिशासी अधिकारी को फॉगिंग कराने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम डायट पहुंचे। यहां सफाई व्यवस्था दुरस्त न मिलने व क्लास रूम में बिजली के स्विच खराब होने पर नाराजगी जताई। डायट प्राचार्य को इस संबंध में निर्देशित किया। यहां बीएसए राघवेंद्र सिंह, ईओ अनुज कौशिक, जेई कामेंद्र, जसवंत राठी व संदीप तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed