फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   DM sat an inquiry on development works

विकास कार्यों पर डीएम ने बैठाई जांच

Mon, 01 Nov 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
DM sat an inquiry on development works
फतेहपुर पुट्ठी में विकास कार्यों में गड़बड़ी की आशंका
विज्ञापन

साइन बोर्ड, आरओ सिस्टम में घोटाले का लगा था आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। फतेहपुर पुट्ठी गांव में विकास कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत पर डीएम ने जांच बैठा दी है। उन्होंने डायट प्राचार्य व लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को गांव में कराए विकास कार्यों की जांचकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

फतेहपुर पुट्ठी गांव के राजेंद्र सिंह पुत्र ब्रजपाल व भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व मीडिया प्रभारी प्रशांत चौधरी ने ग्राम प्रधान पर गांव में कराए विकास कार्यों में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया था। उनका आरोप है कि ग्राम प्रधान ने सरकारी धन का दुरुपयोग कर एक लाख 98 हजार 240 रुपये साइन बोर्ड पर खर्च कर दिए। इसके अतिरिक्त गांव के सरकारी स्कूल में लगाए वाटर कूलर के नाम पर 99 हजार 120 रुपये की धनराशि निकाली गई थी। उन्होंने डीएम से टीम गठित कर गांव में सरकारी धन का दुरुपयोग की जांच कराने की मांग की थी। डीएम राजकमल यादव ने गांव में कराए विकास कार्यों की जांच के लिए डायट प्राचार्य अनुराधा शर्मा व लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता राजेश कुमार को जांचकर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, जांच अधिकारियों ने भी शिकायतकर्र्ता एवं ग्राम प्रधान को पक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed