फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   DM reprimanded many doctors for not improving the methodology

डीएम ने चिकित्सकों की लगाई क्लास

Thu, 28 Apr 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
DM reprimanded many doctors for not improving the methodology
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। डीएम राजकमल यादव ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में चिकित्सक को कार्यप्रणाली में सुधार करने के निर्देश दिए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अधीक्षकाें को बिना सूचना के तैनाती स्थल छोड़ने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

मंडलायुक्त के निरीक्षण में पिलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति अच्छी न मिलने पर ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर (बीपीएम) और अधीक्षक सुधीर को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए। इसके अलावा डाटा फीडिंग में लापरवाही बरतने पर बड़ौत, बागपत, छपरौली, खेकड़ा के बीपीएम का वेतन रोकने के निर्देश दिए। पीसीपीएनडीटी कोआर्डिनेटर राकेश कुमार की कार्यप्रणाली खराब मिलने पर स्पष्टीकरण मांगा। जिलाधिकारी ने कहा गैर सरकारी /सरकारी अस्पतालों में कोविड-19 टेस्टिंग की व्यवस्था अग्निशमन यंत्र, खराब एंबुलेंस को चिह्नित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नवजात कन्याओं का प्राथमिकता से पंजीकरण कराने और कन्या भ्रूण हत्या, अल्ट्रासाउंड सेंटर की रेंडम चेकिंग करने के लिए कहा। बैठक में सीएमओ डॉक्टर दिनेश कुमार, सीडीओ रंजीत सिंह, सीएमएस एसके चौधरी, डिप्टी सीएमओ डॉक्टर यशवीर ,डॉक्टर अतुल बंसल, सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर विभाष राजपूत सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed