{"_id":"61d08d8e5a4f8b70af78e730","slug":"dm-made-a-phone-call-as-an-applicant-thug-gang-demanded-rs-3150-baghpat-news-mrt571600667","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने आवेदक बन किया फोन, ठग गिरोह ने मांग लिए 3150 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने आवेदक बन किया फोन, ठग गिरोह ने मांग लिए 3150 रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी अनुदान योजना का लाभ दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय
डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शनिवार को एक सदस्य को किया था फोन
डीएम के आदेश पर शादी अनुदान योजना के पटल सहायक ने कराई रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शादी अनुदान योजना का लाभ दिलाने के नाम पर हो रही ठगी के मामले लगातार सामने आने पर डीएम राजकमल यादव ने इसे गंभीरता से लिया। उन्होंने आवेदक बन कर गिरोह के एक सदस्य को कॉल की। गिरोह ने शादी अनुदान योजना का लाभ दिलाने के नाम पर उसने भी 3150 रुपये मांग लिए। इस पर डीएम के आदेश के बाद शादी अनुदान योजना के पटल सहायक ने बागपत कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
सरकार की ओर से शादी अनुदान योजना चलाई जा रही है। इसका लाभ जिला समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के माध्यम से दिया जाता है। इसमें आवेदन करने पर लाभार्थी के खाते में 20 हजार रुपये की धनराशि पहुंचती है। पिछले कुछ दिनों से शादी अनुदान योजना के लिए आवेदन करने वालों के मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति फोन करते है। आवेदक को लाभ दिलाने का झांसा देकर 3150 रुपये, 2650 रुपये बैंक खातों में डलवाने की बात कही जाती हैं। इस तरह से कई आवेदक ठगी के शिकार हो चुके हैं। इस मामले में शिकायत मिलने पर डीएम राजकमल यादव ने खुद जांच करते हुए शुक्रवार को आवेदक बनकर एक मोबाइल नंबर पर कॉल की। गिरोह के सदस्य ने डीएम से खाते में 3150 रुपये डलवाने के लिए कहा। और जानकारी मांगने पर युवक ने फोन काट दिया। इस मामले में डीएम ने केस दर्ज कराने के आदेश दिए। शनिवार को जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय के शादी अनुदान योजना के पटल सहायक मुकेश कुमार ने कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है।
कोतवाली प्रभारी का कहना है कि इसकी जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।