फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   DM inspects the Center for Large Go Conservation

डीएम ने वृह्द गो संरक्षण केंद्र सरूरपुर कलां का किया निरीक्षण

Sat, 29 May 2021 01:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
DM inspects the Center for Large Go Conservation
बागपत। डीएम राजकमल यादव ने शुक्रवार को वृृहृद गो संरक्षण केंद्र सरूरपुर कलां का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संरक्षण केंद्र में बीमार गोवंश का उपचार किया और संबंधित चिकित्सकों को पशु संबंधित बीमारियों के बारे में अनुभव साझा किया। उन्होंने गो संरक्षण केंद्र पर प्रतिदिन सफाई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सरूरपुर कलां के गो संरक्षण केंद्र पर 484 गोवंश संरक्षित हैं। सभी गोवंश की ईयर टेगिंग कराई जा चुकी है। डीएम ने बीमार गोवंश को स्वयं देेखा और उपचार के लिए दवा बताई। डीएम ने चिकित्सा अधिकारी को प्रतिदिन गो संरक्षण केंद्र पर बीमार गोवंश का उपचार गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गोवंश की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने गोवंश को अधिक से अधिक हरा चारा, खल चोकर की व्यवस्था करने, ताजा पानी देने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम पंचायत सचिव को क्षतिग्रस्त दीवार व नाली को एक सप्ताह में ठीक कराने के लिए निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश चंद्र को गो संरक्षण केंद्र में गाय, सांड़, बीमार पशु के लिए अलग-अलग पार्टिशन बनाकर देखभाल के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed