फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   DM inspected wheat purchasing center and PHC

डीएम ने किया गेहूं क्रय केंद्र और पीएचसी का निरीक्षण

Wed, 02 Jun 2021 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
DM inspected wheat purchasing center and PHC
लापरवाही बरतने पर दी कार्रवाई करने की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। जिलाधिकारी राजकमल यादव ने बुधवार को दाहा के गेहूं खरीद केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान किसान सेवा सहकारी समिति दाहा के एमडी व गेहूं खरीद केंद्र प्रभारी को जमकर हड़काया। उन्होंने गेहूं क्रय केंद्र पर लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। डीएम ने भड़ल-दाहा के बीच मार्ग पर जलभराव होने पर बीडीओ व पीडब्लूडी अवर अभियंता से भी नाराजगी जताई।
किसान सेवा सहकारी समिति दाहा पर जिलाधिकारी राजकमल यादव ने समिति का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने समिति के एमडी लोकेंद्र मलिक व गेहूं केंद्र प्रभारी अनिल शर्मा से किसानों की शिकायत का समय पर निस्तारण कर खरीद करने के निर्देश दिए। किसानों ने सुविधा शुल्क लेने का आरोप लगाया। इस पर जिलाधिकारी ने समिति कर्मियों को कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके उपरांत उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। केंद्र पर 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण देखा।
विज्ञापन

डीएम भड़ल-दाहा मार्ग पर गंदे पानी से किसानों की फसल बर्बाद होने की शिकायत पर किसानों से मिले। उन्होंने बताया कि गंदे पानी से उनकी फसल बर्बाद हो रही है। मार्ग भी टूटने लगा है। जिलाधिकारी ने बीडीओ बिनौली व पीडब्लूडी के अवर अभियंता कासिब, अंकित गुप्ता व रत्नप्रकाश जलभराव पर नाराजगी जताई। उन्होंने पानी निकासी मामले पर गंभीरता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने बीडीओ को तालाब खुदाई कराकर शीघ्र समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीएमओ आरके टंडन, एसडीएम दुर्गेश मिश्रा, सीएचसी अधीक्षक डॉ. अतुल बंसल, बीडीओ राहुल वर्मा, कानूनगो कृष्णपाल शर्मा, सचिव सुशील कुमार, अनिल, संजीव जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed