{"_id":"611ab7268ebc3e432b13bc01","slug":"dm-hoisted-the-flag-in-the-collectorate-on-the-anniversary-of-independence-baghpat-news-mrt552091940","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजादी की वर्षगांठ पर डीएम ने कलक्ट्रेट में किया ध्वजारोहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजादी की वर्षगांठ पर डीएम ने कलक्ट्रेट में किया ध्वजारोहण
विज्ञापन
बागपत कलक्ट्रेट में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करने के बाद सलाती देते डीएम राजकमल यादव
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। आजादी की वर्षगांठ पर कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी राजकमल यादव ने झंडा फहराकर शहीदों को नमन किया। इससे पूर्व डीएम ने नगर के राष्ट्र वंदना चौक पर शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण किया। स्वतंत्रता दिवस पर जिले के सभी सरकारी व गैर सरकारी इमारतों पर ध्वजारोहण कर शहीदों को नमन किया।
डीएम राजकमल यादव ने सर्वप्रथम राष्ट्र वंदना चौक पर शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर शहीदों को नमन किया। डीएम ने सुबह आठ बजे कलक्ट्रेट में ध्वजारोहण का शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाधिकारी ने कहा आजादी महोत्सव की 75 वीं वर्षगांठ है। उन्होंने कहा देश के संविधान में प्रत्येक नागरिक को मौलिक अधिकार एवं मौलिक कर्तव्य दिए हैं। उन्होंने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्य का भी पालन करना चाहिए। स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों के बलिदान से आजादी मिली है। उन्होंने कर्मचारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का ईमानदारी क्रियान्वित करने करने के निर्देश दिए। एडीएम अमित कुमार सिंह, कलक्ट्रेट प्रभारी राजपाल सिंह, डिप्टी कलेक्टर रामनयन, एआईजी स्टांप राम दयाल, जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह व कलक्ट्रेट स्टाफ मौजूद रहा।
स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों को नमन किया
स्वतंत्रता दिवस पर फहराया तिरंगा
छपरौली। छपरौली क्षेत्र के सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों, स्कूल व ग्राम पंचायत भवनों आदि में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। छपरौली नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन संजीव खोखर, राजकीय बीज भंडार में एडीओ महेश खोखर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजकमल, पुलिस स्टेशन में थाना अध्यक्ष विनोद कुमार एवं बाछौड़ में प्रधान विशाल कुमार, कूड़ी में ग्राम प्रधान ओमपाल सिंह, हलालपुर में ग्राम प्रधान सुधीर कुमार, आदर्श नगला में ग्राम प्रधान राहुल मान, सिनौली ग्राम प्रधान सुनीता देवी ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर राष्ट्रगीत के बाद मिष्ठान बांटी।