फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   DM gets angry after seeing dirt in the cow shed

गोशाला में गंदगी देख भड़की डीएम, प्रधान निलंबित

Thu, 23 Jul 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
DM gets angry after seeing dirt in the cow shed
- धनौरा सिल्वर नगर गांव की गोशाला का डीएम और सीडीओ ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

- पशुओं की टैंगिग नहीं होने पर जताई नाराजगी, टीनशेड का कार्य पूरा कराने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। डीएम शकुंतला गौतम ने धनौरा सिल्वरनगर गांव की अस्थायी गोशाला का औचक निरीक्षण किया। गोशाला में गंदगी मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए सफाई कराने के निर्देश दिए। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को 40 पशुओं की टैगिंग कराने के निर्देश दिए। टीन शेड नहीं होने पर नाराजगी जताई गई। डीएम ने डीपीआरओ को निर्देशित किया कि गोशाला के कार्य में लापरवाही बरतने पर ग्राम प्रधान और सचिव को नोटिस भेजकर जवाब मांगे।
बता दें कि धनौरा सिल्वरनगर स्थित गोशाला की अव्यवस्थाओं को अमर उजाला ने 22 जुलाई यानि के अंक में प्रकाशित किया था। इसका संज्ञान लेते हुए बुधवार को मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. खुशीराम ने गोशाला का निरीक्षण कर ग्रामीणों से अव्यवस्थाओं की जानकारी ली थी। कई खामियां मिलने पर सीडीओ को रिपोर्ट भेजी थी। इसी रिपोर्ट को संज्ञान लेते हुए बृहस्पतिवार को डीएम शकुंतला गौतम, प्रभारी सीडीओ हूबलाल, जिला पंचायत राज अधिकारी कुमार अमरेंद्र और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ खुशीराम धनौरा सिल्वरनगर पहुंचे। अस्थायी गोशाला में 155 पशु हैं, जिसमें से 40 पशुओं की टैगिंग नहीं मिलने पर डीएम ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से नाराजगी जताई। तत्काल 40 पशुओं की टैगिंग करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि पशुओं का टीकाकरण समय से हो जाना चाहिए। गोशाला में टीनशेड की संख्या बढ़ाए जाने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी को निरीक्षण के दौरान सूखा चारा, हरा चारा, खल, चोकर की पर्याप्त व्यवस्था मिली। डीएम ने रजिस्टर का भी अवलोकन किया। डीपीआरओ को निर्देशित किया कि ग्राम प्रधान और सचिव को नोटिस भेजकर जवाब मांगे।। प्रधान ने गोशाला में लापरवाही बरती है। खंड विकास अधिकारी बागपत स्मृति अवस्थी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

घर से बाहर न निकलें ग्रामीण
बागपत। डीएम शकुंतला गौतम ने धनौरा सिल्वरनगर के ग्रामीणों को कोविड-19 के संक्रमण के बचाव से जागरूक किया। उन्होंने कहा कोरोना वायरस वैश्विक महामारी है। इसको दृष्टिगत रखते हुए अनावश्यक रूप से घर से बाहर ना निकले। अगर घर से निकले तो मास्क, गमछा, रुमाल अवश्य लगाएं। हाथों को सैनिटाइज करते रहे या साबुन से धुलते रहे। दो गज की दूरी का अवश्य पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed