{"_id":"61140f918ebc3efcd917fc10","slug":"dm-furious-after-seeing-the-mess-in-bsa-office-baghpat-news-mrt5513776124","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए कार्यालय में गंदगी देख भड़के डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए कार्यालय में गंदगी देख भड़के डीएम
विज्ञापन
डीएम ने किया बीएसए और डीआईओएस कार्यालय का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। डीएम राजकमल यादव ने बुधवार को बीएसए व डीआईओएस कार्यालय का निरीक्षण किया। बीएसए कार्यालय में गंदगी मिलने पर नाराजगी व्यक्त की और सफाई व कार्यालय की रंगाई-पुताई के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि कार्यालय जितना साफ सुथरा होगा, कार्य करने में उतनी ही रुचि बढ़ेगी। जिस स्थान पर बैठते हो, उसे साफ व स्वच्छ रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्यालय एक मंदिर के प्रांगण जैसा होता है। इसके उपरांत डीएम ने कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका देखीं। संपूर्ण स्टाफ उपस्थित मिला। उन्होंने कोविड-19 संक्रमण के कारण जिन लोगों की मौत हो चुकी है, उनके आश्रितों को मौका देने के निर्देश दिए। उन्होंने मृतक आश्रितों को नौकरी प्रदान करने के लिए कार्रवाई करने व पेंशन धारकों की पेंशन समय से उनके खातों में स्थानांतरित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कर्मचारियों व शिक्षकों के जीपीएफ व सीसीएल के प्रकरणों को लंबित न रखने और समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए।