फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   DM did not get district hospital orthopedic specialist

डीएम को जिला अस्पताल की इंमरजेंसी में नहीं मिले पर्दे और हड्डी रोग विशेषज्ञ

Thu, 10 Nov 2022 11:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:21 AM IST
विज्ञापन
DM did not get district hospital orthopedic specialist
ब्लड बैंक में एबी पॉजिटिव व ओ निगेटिव रक्त की कमी पर लैब टेक्नीशियन को लगाई फटकार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। डीएम राजकमल यादव ने बुधवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ तथा इमरजेंसी में पर्दे नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। ब्लड बैंक में रक्त की कमी और अव्यवस्था मिलने पर लैब टेक्नीशियन को फटकार लगाई।
अस्पताल के निरीक्षण में डीएम राजकमल यादव को गंदगी मिली। इस पर सीएमएस डॉ. एसके चौधरी को सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। डीएम ने स्टोर का निरीक्षण कर दवा की उपलब्धता और मरीजों के उपचार में किसी प्रकार लापरवाही न करने के निर्देश दिए। डीएम ने इमरजेंसी वार्ड में पर्दे न मिलने तथा हड्डी रोग विशेषज्ञ के गैरहाजिर रहने पर जवाब-तलब कर कार्रवाई की चेतावनी दी। मरीजों ने जिला अस्पताल में नियमित हड्डी रोग विशेषज्ञ की व्यवस्था करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

डीएम ने सीएमएस को जिला अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ की तैनाती के लिए शासन को डिमांड भेजने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी को ब्लड बैंक के निरीक्षण में एबी पॉजिटिव व ओ निगेटिव ब्लड ग्रुप न मिलने पर नाराजगी व्यक्त की और उन्होंने ब्लड बैंक में अव्यवस्था मिलने पर लैब टेक्नीशियन रविकांत शुक्ला से नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अस्पताल में समय से नहीं आने की शिकायत मिल रही है। उन्होंने लैब टेक्नीशियन को लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अस्पताल के डेंगू वार्ड में मच्छर मिलने पर डीएम ने वार्ड समेत जिले में फॉगिंग व कीटनाशक का छिडक़ाव के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। डीएम ने मरीजों के लिए व्हीलचेयर उपलब्ध कराने व लिफ्ट शुरू कराने के निर्देश दिए।

मरीजों से बात कर हाल जाना
डीएम राजकमल यादव ने बुधवार को अस्पताल के निरीक्षण के दौरान इलाज कराने के लिए आए मरीजों से बात कर उनका हाल जाना। डीएम ने जोहड़ी गांव के करणपाल व मीतली के सूर्य प्रताप सिंह से बात कर जिला अस्पताल में मिल रहे इलाज के बारे में जानकारी ली। मरीजों ने किसी भी प्रकार की कोई शिकायत नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed