{"_id":"68c472eac71cb39176040a38","slug":"dm-called-for-the-service-book-in-the-middle-of-the-meeting-and-gave-an-adverse-entry-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-138302-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: डीएम ने बैठक के बीच में सर्विस बुक मंगवाकर दी प्रतिकूल प्रविष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: डीएम ने बैठक के बीच में सर्विस बुक मंगवाकर दी प्रतिकूल प्रविष्टि
विज्ञापन
- ढाई करोड़ रुपये से ज्यादा बजट खातों में पड़ा और गांवों में समस्याओं का अंबार
- इसके बाद भी बजट खर्च नहीं कर रहे सचिव तो बैठक में भड़क गई डीएम
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को विकास कार्यों को लेकर सचिवों की डीएम अस्मिता लाल ने बैठक ली। बजट खर्च नहीं होने पर डीएम भड़क गई और बैठक के बीच में सर्विस बुक मंगवाकर सचिवों की प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज की। साथ ही बजट खर्च नहीं करने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी।
बैठक में डीएम ने कहा कि खातों में ढाई करोड़ से अधिक बजट पड़ा है और फिर भी गांवों में विकास कार्य तक नहीं कराए जा रहे हैं। सचिवों की लापरवाही के कारण सीएम डैशबोर्ड में पंचायती राज विभाग की स्थिति काफी खराब हो रही है। एडीपीआरओ नितिन कुमार ने बताया कि बैठक में मनीष, नीता, संदीप, शैलेष, शान मोहम्मद, अजय रूहेला, गौरव खोखर, प्रिंस, विकास कुमार, बॉबी, विनोद, कृष्ण कुमार, राहुल, अमित वर्मा, दीपक मान, विक्रम, विजीत, अखिलेश, अंजली, अंकित ढाका, इंद्रजीत, देशपाल, अमित मान, मयंक, निशांत, सचिन आदि की सर्विस बुक मंगवाकर प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज की। गांवों में जलभराव, स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं की निगरानी की जाए और पंचायत कार्यालय में बैठकर जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सही बनाए जाएं।
पोर्टल पर लंबित मामलों को रोकें और फोन पर प्रमाण पत्र बनाने जैसी गलती पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही गोशाला की स्थिति में सुधार लाया जाए और लापरवाही बरतने वाले सचिवों को निलंबित किया जाएगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना और अन्य योजनाओं लेकर समय से लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।