फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   DLed exam ki taiyaari

जिले में डीएलएड परीक्षा 14 नवंबर से, तैयारी शुरू

Sat, 26 Oct 2019 07:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 07:57 PM IST
विज्ञापन
DLed exam ki taiyaari
डीएलएड परीक्षा 14 से, तैयारी शुरू
विज्ञापन

बागपत। जिले में डीएलएड (बीटीसी) की 14 से 16 नवंबर तक परीक्षा चलेगी। इसकी तैयारियां प्रशासन ने शुरू कर दी है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने भी निर्देश जारी किए हैं। जिले में 2052 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं।
परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से डीएलएड (बीटीसी) की परीक्षा का कार्यक्रम निर्धारित किया। डीआईओएस को जिले में पंजीकृत 2052 के सापेक्ष परीक्षा केंद्र निर्धारित करने के निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र जनपद मुख्यालय से नजदीक हो, जहां अभ्यर्थियों को पहुंचने में असुविधा न पहुंचे। 500 परीक्षार्थियों के बैठने की केंद्रों पर व्यवस्था की जाए। अच्छी ख्याति वाले राजकीय और अशासकीय सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों को ही निर्धारित किया जाएगा। प्राधिकारी की ओर से ऐसे केंद्रों को जहां पूर्व में परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुचारु रूप से संचालित हुई है उन्हें परीक्षा केंद्र बनाने में वरीयता दी जाएगी। डिबार विद्यालय को केंद्र नहीं बनाया जाएगा। सभी केंद्र मुख्य और संपर्क मार्ग से जुड़ा होना चाहिए, जहां से अभ्यर्थी आसानी से परीक्षा केंद्र तक पहुंच सके। डीआईओएस बृजेंद्र कुमार ने बताया कि त्योहार के बाद छात्रों के पंजीकरण के अनुसार परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। पांच केंद्र ही जिले में बनाए जा सकते है।
विज्ञापन

परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने सख्त आदेश जारी किए ऐसे परीक्षा केंद्रों को आवंटित नहीं किया जाएगा, जहां भी प्रबंधकीय और प्रधानाचार्यों के बीच विवाद हो। इस तरह के केंद्र नहीं बनाए जाएंगे। किसी भी तरह की लापरवाही केंद्र आवंटन में नहीं की जाएगी। परीक्षा केंद्रों की सूची प्रारूप पर तैयार कर जल्द ई-मेल पर भेजी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed