{"_id":"6182bdfc3312f60cd14861c2","slug":"diwali-today-uninterrupted-electricity-will-be-available-baraut-news-mrt56342609","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली आज: मिलेगी निर्बाध बिजली, चंद मिनट में दूर होंगे फॉल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली आज: मिलेगी निर्बाध बिजली, चंद मिनट में दूर होंगे फॉल्ट
विज्ञापन
निगम ने कर्मियों को किया अलर्ट, बिजली आपूर्ति के लिए होगी वैकल्पिक व्यवस्था
बड़ौत। दीपावली पर उपभोक्ताओं को भरपूर बिजली मिलेगी। जनपद में विद्युत निगम के अफसरों ने दीपावली को लेकर तैयारी पूरी कर ली है।
विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता गोपाल सिंह ने इस संबंध में सभी कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर उन्हें सतर्क रहने के लिए कहा है। साथ ही कहा कि किसी भी प्रकार के फॉल्ट की शिकायत मिलते ही उसे चंद मिनट में दुरुस्त करें। जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी न हो सके। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए एक दर्जन से अधिक ट्रॉली ट्रांसफार्मर की व्यवस्था की गई है। ट्रांसफार्मर के फुंकने व खराब होने पर उपभोक्ताओं को वैकल्पिक बिजली सप्लाई करने की तैयारी की गई है। निगम ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की समस्या की जानकारी हेल्पलाइन नंबर- 9193330555, 9193330558 और 9412783580 पर बिजली संबंधी सूचना दें। जिससे जल्द से जल्द बिजली समस्या दूर की जाएगी। संवाद