फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   diwali par suraksha ke kade intzaam

दिवाली पर किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Sat, 26 Oct 2019 07:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 07:54 PM IST
विज्ञापन
diwali par suraksha ke kade intzaam
दिवाली पर किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम
विज्ञापन

बागपत। जिले में दीपावली पर्व पर पुलिस सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बाजारों में शनिवार की शाम से पुलिस व पीएसी तैनात कर दी गई। बाजारों में बैरियर लगाए गए हैं। वाहनों को भीड़ भरे बाजार में जाने से रोक दिया गया है।
दीपावली पर्व पर डेढ़ हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए है। एक कंपनी पीएसी तैनात रहेगी। एक प्लाटून पीएसी बाहर से मंगाई गई है। संवेदनशील स्थानों पर पीएसी तैनात की गई है। बाजारों में जगह-जगह पुलिस गश्त कर रही है। सादे कपड़ों में भी पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। एएसपी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बाजारों में बैरियर लगाए गए हैं। वाहनों को अंदर बाजार में जाने नहीं दिया जाएगा। वाहनों के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। पुलिस सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गई है। सभी थाना प्रभारी फोर्स के साथ बाजारों में गश्त करेंगे। उन्होने कहा कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर न करें। असामाजिक तत्वों पर पुलिस नजर रखे हुए है। किसी को माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। यदि कोई अफवाह फैलाता है तो इसकी सूचना पुलिस को दें।
विज्ञापन

-------------
सीएचसी व पीएचसी पर तैनात रहेगी एंबुलेंस
बागपत। दीपावली पर स्वास्थ्य विभाग ने भी पुख्ता इंतजाम किए है। सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा ने बताया कि सभी पीएचसी एवं सीएचसी पर एंबुलेंस रहेगी। आग से झुलसने वालों को तुरंत उपचार दिया जाएगा। यदि कोई हादसा हो जाता है तो 108 नंबर पर कॉल करें। एंबुलेंस तुरंत पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
दमकल विभाग ने जारी किए हेल्प लाइन नंबर
बागपत। दमकल विभाग के एफएसओ अबुल अब्बास हुसैन ने बताया कि दीपावली पर आग लगने की घटनाएं भी होगी। दमकल विभाग ने हेल्प लाइन नंबर जारी किए है। बड़ौत में 9454418752, खेकड़ा में 9454418753 और बागपत में 9759446352 नंबर जारी किए गए है। आग लगने पर इन नंबरों पर सूचना दें। दमकल विभाग की गाड़ी तुरंत पहुंचेगी। इसके अलावा जिस स्थल पर पटाखों की बिक्री हो रही है, वहां पर दमकल विभाग की एक-एक गाड़ी लगाई गई है।

---------------
ऊर्जा निगम ने बनाया कंट्रोल रूम
बागपत। दीपावली पर 24 घंटे बिजली सप्लाई सुचारू रहेगी। ऊर्जा निगम ने भी कंट्रोल रूम स्थापित किया है। एसई रणविजय सिंह ने बताया कि बिजली सप्लाई बाधित होने या अन्य किसी समस्या के लिए कंट्रोल रूम के नंबर 9193330696, 0121-2222297 जारी किए है। इन नंबरों पर कॉल कर सूचना दे सकते है।
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed